Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ये भारतीय क्रिकेटर्स इन सरकारी आॅफिस में दे रहे है अपनी सेवाएं 

इंटरनेट डेस्क। क्रिकेट के मैदान में भारत के कई दिग्गज खिलाड़ियों ने बल्ले व गेंद से अपने खूब जलवे बिखेरे है। उनके इस शानदार प्रदर्शन के कारण ही उन्होंने दुनिया में अपना डंका बजाया है। उनके शानदार प्रदर्शन के कारण भारत सरकार ने उन्हें बड़े—बड़े विभागों में उच्च पदों पर नियुक्ति दी है। आज हम आपको भारत के उन खिलाड़ियों के बारें में बताने जा रहे है, जो भारत सरकार में उच्च पदों पर विराजमान है, तो आइए नजर डालिए...

कपिल देव : भारतीय टीम को 1983 में सीमित ओवर्स का विश्वकप दिलाने वाले कपिल देव को भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल की नियुक्ति दी है। भारत के इस आॅलराउंडर खिलाड़ी ने कई मैचों में टीम को विजयी बनाने में अहम योगदान दिया है।

सचिन तेंदुलकर : क्रिकेट के भगवान और भारतरत्न सचिन तेंदुलकर ने क्रिकेट के मैदान में कई बड़े ​कीर्तिमान स्थापित किए है। सचिन की इन बड़ी उपलब्धियों के कारण उन्हें भारतीय वायुसेना में ग्रुप कैप्टन बनाया गया है।

जोगिंदर सिंह : भारतीय टीम को 2007 में टी20 का विश्वकप जीताने वाले गेंदबाज जोगिंदर सिंह हरियाणा पुलिस में डीएसपी के पद पर तैनात है। जोगिंदर सिंह ने कई मैचों में टीम को विजयी बनाने में अहम योगदान दिया है।

महेन्द्र सिंह धोनी : भारतीय टीम के पूर्व कप्तान व दुनिया के बेस्ट फिनिशर व विकेटकीपर बल्लेबाज महेन्द्र सिंह धोनी ने टीम इंडिया को 50 ओवर का दूसरा विश्वकप जीताया, साथ ही टी20 का विश्वकप जीताया। उनकी इन बड़ी उपलब्धियों के कारण भारत सरकार ने धोनी को भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल का पद दिया है।

हरभजन सिंह : भारत के फिरकी गेंदबाज हरभजन सिंह ने क्रिकेट के मैदान में कई खतरनाक बल्लेबाजों को खूब नचाया है। हरभजन ने गेंद के अलावा बल्ले से भी अपने जलवे बिखेरे है। हरभजन सिंह भी पंजाब पुलिस में एसपी के पद पर तैनात है।