Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

पांचवें मैच में पृथ्वी शॉ करेंगे अपने टेस्ट करियर का आगाज, ये होंगे टीम से बाहर!

खेल डेस्क। चौथे टेस्ट में मिली हार के बाद भारतीय टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट शृंखला गंवा दी है। अब भारतीय टीम इंग्लैंड दौरे का अन्तिम मैच सात सितम्बर से ओवल में खेलेगी।

टेस्ट सीरीज के पांचवें और अन्तिम टेस्ट मैच के दौरान भारतीय टीम में कई परिवर्तन देखने को मिल सकते हैं। इस मैच से सलामी बल्लेबाज केएल राहुल और ऑफ स्पिनर रविचन्द्रन अश्विन की छुट्टी हो सकती है।

अन्तिम मैच में राहुल के स्थान युवा सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ को अपना टेस्ट करियर शुरू करने का मौका मिल सकता है। वहीं अश्विन के स्थान पर रवीन्द्र जडेजा को टीम में शामिल किया जा सकता है। केएल राहुल अभी तक अपने बल्ले से प्रभावित करने में असफल रहे हैं।

भारत को अगर सीरीज में वापसी करनी है तो उसे अपने कप्तान विराट कोहली के साथ ही सलामी बल्लेबाजों से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद करनी होगी। अभी तक हुए तीन मैचों में भारतीय सलामी बल्लेबाज अपने बल्ले से प्रभावित करने में नाकाम रहे हैं।मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो इस मैच में केएल राहुल के स्थान पर पृथ्वी शॉ को मौका दिया जा सकता है।

भारत की अंडर-19 विश्व चैम्पियन टीम के कप्तान पृथ्वी शॉ ने पिछले काफी समय से अपनी बल्लेबाजी से सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा है। उन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग से लेकर घरेलू सीजन और फिर भारत-ए की ओर से भी अच्छा प्रदर्शन किया है।

इंगलैंड टीम: जो रूट (कप्तान), एलेस्टेयर कुक, कीटोन जेनिंग्स, जॉनी बेयरस्टो, जोस बटलर, ओलिवर पोप, मोईन अली, आदिल राशिद, सैम कुरेन, जेम्स एंडरसन, स्टुअर्ट ब्रॉड, क्रिस वोक्स और बेन स्टोक्स।

भारत टीम: विराट कोहली (कप्तान), शिखर धवन, पृथ्वी शॉ, लोकेश राहुल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्या रहाणे, दिनेश कार्तिक, रिषभ पंत, करूण नायर, हार्दिक पांड्या, आर अश्विन, रवीन्द्र जडेजा, हनुमा विहारी, इशांत शर्मा, उमेश यादव, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह।