भारतीय टीम और वेस्टइंडीज के बीच 4 अक्टबूर से दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जायेगी. इस टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान बुधवार 26 सितंबर को होना हैं.
इस टेस्ट के लिए भारत की टीम में कई नये खिलाड़ियों को मौका मिल सकता हैं. आज हम आपकों अपने इस खास लेख में उन पांच खिलाड़ियों का ही नाम बताएंगे, जिन्हें भारत की टीम में पहली बार मौका मिल सकता हैं.
मयंक अग्रवाल

मयंक अग्रवाल बेहतरीन फॉर्म में हैं. वह 2017-18 सीजन से अबतक 2000 से ज्यादा रन बना चुके है. उन्होंने हाल में ही साउथ अफ्रीका ए के खिलाफ 220 रन का शानदार दोहरा शतक भी लगाया था. उनकी शानदार फॉर्म को देखते हुए पहली बार मयंक अग्रवाल को भारत की टेस्ट टीम में चुना जा सकता हैं.
मोहम्मद सिराज

हैदराबाद के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज वर्तमान में शानदार तेज गेंदबाजी कर रहे है और अपनी फॉर्म का एक नमूना उन्होंने साउथ अफ्रीका ए के खिलाफ चार दिन के टेस्ट मैच में 10 विकेट लेकर दिखाया था. मोहम्मद सिराज के इस शानदार प्रदर्शन के बाद उम्मीद जताई जा रही थी, कि उन्हें वेस्टइंडीज के खिलाफ भारतीय टीम में मौका जाये.
नवदीप सैनी

नवदीप सैनी को अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच में भारतीय टीम में मौका मिला था. हालाँकि, उन्हें प्लेइंग इलेवन में खेलने का मौका नहीं मिला था. नवदीप सैनी घरेलू क्रिकेट में लगातार शानदार गेंदबाजी कर रहे हैं, इसलिए उन्हें वेस्टइंडीज के खिलाफ भारतीय टीम में मौका मिल सकता हैं.
विजय शंकर

हार्दिक पांड्या चोटिल हैं, इसलिए वेस्टइंडीज के खिलाफ विजय शंकर को भी भारत की टेस्ट टीम में मौका मिल सकता हैं. विजय ने अबतक भारत के लिए कोई टेस्ट मैच नहीं खेला हैं. हालाँकि, वह श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दौरान भारत के ड्रेसिंग रूम तक जरुर पहुंचे थे.
अंकित बावने

अंकित बावने इंडिया ए की टीम के लिए लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं. वह शानदार फॉर्म में हैं. उनकी शानदार फॉर्म को देखते हुए भारतीय टीम के चयनकर्ता उन्हें भी वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत की टीम में मौका दे सकते हैं. अंकित बावने मध्यक्रम एक स्पेशलिस्ट बल्लेबाज हैं.
The post वेस्टइंडीज के खिलाफ इन पांच युवा खिलाड़ियों को मिल सकती हैं पहली बार भारतीय टीम में जगह appeared first on SportzWiki Hindi.