स्पोटर्स डेस्क। अभी हाल ही में भारतीय टीम इंग्लैंड से टेस्ट सीरीज में हार गई। इंग्लैंड दौरे पर टेस्ट सीरीज में 1-4 से हारने के बाद भारतीय टीम के कई पूर्व खिलाड़ी भारतीय टीम की आलोचना कर रहे है और साथ ही कई कारणों को टीम की हार का जिम्मेदार बता रहे है।
इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज में भारत को मिली 1-4 की हार के लिए पूर्व टेस्ट क्रिकेटर चेतन चौहान ने रविवार को टीम इंडिया के मुख्य कोच रवि शास्त्री को जिम्मेदार ठहराया। पूर्व क्रिकेटर ने शास्त्री को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि उन्हें नवंबर में आस्ट्रेलिया दौरे से पहले मुख्य कोच के पद से हटा देना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा है कि शास्त्री सिर्फ एक अच्छे कमेंटेटर है और उन्हें सिर्फ यही काम दिया जाना चाहिए।
इंग्लैंड में शर्मनाक हार के बाद, फैंस के इन 6 सवालों से बच रहे हैं कोच रवि शास्त्री
मलिंगा ने अपने पहले ही ओवर में बांग्लादेश के दो विकेट लेकर की शानदार वापसी
आपकी जानकारी के लिए बता दे कि उत्तर प्रदेश के खेल मंत्री पूर्व क्रिकेटरों द्वारा रवि शास्त्री को मुख्य कोच पद से हटाने जाने की मांग पर सहमत हुए हैं। चेतन चौहान ने कहा कि दोनों टीमें बराबरी की थीं इसलिए भारतीय टीम को बेहतर प्रदर्शन करना चाहिए था। लेकिन भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई। इसके अलावा पूर्व क्रिकेटर चेतन चौहान ने शास्त्री के उस बयान को भी गलत बताया जिसमें उन्होंने कहा था कि विराट कोहली के कप्तानी में यह टीम पिछले 2 दशक में विदेश दौरे पर जाने वाली सर्वश्रेष्ठ भारतीय टीम है।
एशिया कप 2018: पाकिस्तान ने होन्ग कोंग को 8 विकेट से हराया
इकलौता भारतीय खिलाड़ी जो वेस्टइंडीज में पैदा हुआ लेकिन भारत के लिए खेला क्रिकेट
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि चेतन चौहान से पहले भारतीय पूर्व कप्तान सौरव गांगुली और पूर्व बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग भी रवि शास्त्री को कोच पद से हटाने की मांग कर चुके है।
Herald