इंग्लैंड क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और सलामी बल्लेबाज एलिस्टर कुक ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला किया है. भारत के खिलाफ होने वाले पांचवें टेस्ट के बाद एलिस्टर कुक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर देंगे.
कुक ने इंग्लैंड के लिए अभी तक 160 मैच खेले हैं और 12,254 रन बनाए हैं. उनके संन्यास लेने के बाद इंग्लैंड के महान कप्तान नासिर हुसैन ने भी कुक की तारीफ़ की और उन्हें इंग्लैंड का महानतम बल्लेबाज़ घोषित कर दिया.
कुक इंग्लैंड के महानतम बल्लेबाज़ हैं

कुक को लेकर बात करते हुए उन्होने कहा कि “इतने लम्बे समय खेलना उसके लिए बेहद सहरानीय हैं. इस दौरान उसने कभी भी अपनी फिट और फॉर्म को नही खोया है. मैं जितने भी इंग्लैंड के खिलाड़ियों को जानता हूँ, उनमे से वो सबसे ज्यास टफ प्लेयर हैं. उसे उसकी सफलता का श्रेय मिलना चाहिए. इसके अलावा ओवेल के आखिरी टेस्ट मैच का परिणाम कुछ भी हो. कुक इंग्लैंड के लिए सबसे अच्छे बल्लेबाज़ के रूप में जाने जाएंगे.”
अचानक से की घोषणा

कुक ने संन्यास की घोषणा करते हुए कहा कि “मैंने अपनी क्षमता और उम्मीद से अधिक उपलब्धि हासिल की है और कई दिग्गजों के साथ इतने लंबे समय तक खेलने का अवसर हासिल कर स्वयं को सौभाग्यशाली भी महसूस करता हूं.”
उन्होंने कहा “पिछले कुछ माह से काफी सोच विचार के बाद मैंने भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के बाद अपने संन्यास की घोषणा करने का फैसला लिया है.”
आगे बोलते हुए उन्होंने कहा कि “अपनी टीम के साथी खिलाड़ियों के साथ भविष्य में ड्रेसिंग रूम साझा न करने का विचार जानने के बाद भी मेरे लिए यह फैसला लेना मुश्किल था, लेकिन यही सही समय है.”
आप को बता दें कि कुक ने 21 साल की उम्र में 2006 में भारत के खिलाफ ही टेस्ट प्रारूप में पदार्पण किया था. उन्होंने अपने करियर में अब तक 160 टेस्ट मैचों में 12,254 रन बनाए हैं, जिसमें 32 शतक और 56 अर्धशतक शामिल हैं. इंग्लैंड का कोई भी खिलाड़ी उनके टेस्ट रनों और शतकों के करीब नहीं पहुंचा है.
The post एलिस्टर कुक के सन्यास की घोषणा के बाद नासिर हुसैन ने इस सम्मान से कुक को किया सम्मानित appeared first on SportzWiki Hindi.