लंदन, 8 सितंबर: जोस बटलर के दसवें अर्धशतक की मदद से इंग्लैंड ने संकट से उबरते हुए भारत के खिलाफ पांचवें और आखिरी क्रिकेट टेस्ट के दूसरे दिन लंच तक आठ विकेट पर 304 रन बना लिये ।
लंच के समय बटलर 63 और स्टुअर्ट ब्राड 36 रन बनाकर खेल रहे थे । दोनों ने नौवे विकेट की नाबाद साझेदारी में 90 रन जोड़ लिये हैं ।
अपने कल के स्कोर सात विकेट पर 198 रन से आगे खेलते हुए इंग्लैंड ने पहले सत्र में एक ही विकेट गंवाया । आदिल रशीद (15) और बटलर स्कोर को 200 रन के पार ले गए । पहले घंटे में 45 रन तेजी से बने ।
जसप्रीत बुमराह ने सातवें ओवर में रशीद को पगबाधा आउट किया । इसके बाद से बटलर और ब्राड ने भारत को कोई सफलता हाथ नहीं लगने दी ।
बटलर ने अपना अर्धशतक 84 गेंद में पूरा किया ।
भारत ने एक समय इंग्लैंड के सात विकेट 181 रन पर निकाल दिये थे लेकिन अब लगता है कि मैच उसकी पकड़ से फिसलता जा रहा है ।
The post बटलर के अर्धशतक से इंग्लैंड का मजबूत स्कोर appeared first on SportzWiki Hindi.