भारत के खेल की दुनिया के सबसे बड़े पुरस्कार राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार के लिए भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान और मौजूदा समय में विश्व के सबसे बड़े बल्लेबाज विराट कोहली और भारत की महिला वेटलिफ्टर मीराबाई चानू को नामांकित किया गया है।

राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार के लिए कोहली और चानू को 11 सदस्यीय पैनल ने किया चयन
मंगलवार यानि 25 सितंबर को इन दोनों ही देश के सबसे बड़े खिलाड़ियों को भारत सरकार के द्वारा खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। भारत के अपने-अपने खेल के इन दोनों ही खिलाड़ियों का नाम 11 सदस्यीय सिलेक्शन पैनल ने सबसे बड़े खेल पुरस्कार के लिए नामांकित किया।

खेल रत्न पुरस्कार के लिए चुनने का आधार-:
ओलंपिक खेलों के लिए ही है प्वॉइंट सिस्टम
अब आपको हम बताते हैं कि आखिर कैसे खेल रत्न पुरस्कार के लिए प्वॉइंट को आधार बनाया जाता है। ओलंपिक में जो खेल हैं उनका चयन तो प्वॉइंट सिस्टम के आधार पर ही होता है। जो प्वॉइंट खिलाड़ियों को सिलेक्शन पैनल कमेटी द्वारा दिए जाते हैं। इसकी बात करें तो विश्व चैंपियन मीराबाई चानू को 44 अंक दिए गए जिसके आधार पर उन्हें खेल रत्न पुरस्कार के लिए नामांकित किया गया।

विराट कोहली का चयन करने के लिए हुई थी बहस
पिछले दो साल के प्रदर्शन को ध्यान पर रखकर चुना
लेकिन वहीं आपको बता दें कि क्रिकेट में खेल रत्न पुरस्कार के लिए नामांकित करने का कोई प्वॉइंट पैरामीटर नहीं है। क्योंकि क्रिकेट ओलंपिक में शामिल नहीं होता है। ऐसे में इस पुरस्कार को क्रिकेटरों की सहमति के आधार पर चुना जाता है। वैसे इसमें विवाद की पूरी संभावना रहती है।

जो 11 सदस्यीय कमेटी है उनके एक मेंबर ने इस बारे में स्वीकार किया कि इस बात पर जरूर बहस हुई थी कि कोहली के प्रदर्शन को कैसे जज किया जाए ?क्योंकि क्रिकेट में प्वॉइंट सिस्टम ही नहीं है। ऐसे में विराट कोहली को 2016 और 2017 के प्रदर्शन को भी ध्यान में रखा गया। आपको ये भी बता दें कि 2016 और 2017 दोनों साल विराट कोहली को खेल रत्न देने पर चर्चा हुई थी।

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।
The post विराट कोहली को जीरो पॉइंट पर भी मिला खेल रत्न, विवादों में खेल मंत्रालय appeared first on SportzWiki Hindi.