स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम की तेज गेंदबाज इशांत शर्मा ने 2 सितंबर 2018 को अपना 30 वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया। फिलहाल इशांत इंग्लैंड दौरे पर भारतीय टीम के साथ हैं और अपनी धारदार गेंदबाजी से सभी को प्रभवित कर रहे हैं। इंग्लैंड दौरे पर अब तक खेले गए सभी मैचों में इशांत ने अपनी गेंदबाजी से सभी को रोमांचित किया हैं। इशांत के 30 वे जन्मदिन पर महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने ट्विटर पर अलग अंदाज में बधाई दी।
सचिन तेंदुलकर ने ईशांत के जन्मदिन के मौके पर बधाई सन्देश के रूप में अपने ट्विटर पर लिखा, 'ईशांत की लंबाई का राज, उनका पेड़ से नारियल निकालना है। वह नारियल निकालते निकालते लंबू बन गए। ईशांत के जन्मदिन पर ही कोकोनट डे का मनाना फिट बैठता है।' अपने इस ट्वीट के साथ सचिन ने इशांत के साथ अपनी एक पुरानी तस्वीर शेयर की। तस्वीर में ईशांत और सचिन टेस्ट में बल्लेबाजी करते हुए दिखाई दे रहे हैं।
ईशांत का जन्मदिन 2 सितंबर को आता हैं और इसी दिन विश्व नारियल दिवस भी मनाया जाता है। यही वजह रही कि, सचिन ने ईशांत के जन्मदिन बधाई संदेश को विश्व नारियल दिवस के साथ जोड़ दिया। गौरतलब हैं कि, ईशांत टीम इंडिया के लिए सभी फॉर्मेट के लिए क्रिकेट खेलते हैं। इसके अलावा उन्होंने आईपीएल में भी अब तक कुल 4 टीमों के लिए खेला हैं। जिसमें केकेआर, पुणे सुपरजायंट्स, किंग्स इलेवन पंजाब और सनराइजर्स हैदराबाद शामिल हैं।
आपको याद दिला दे, ईशांत शर्मा को आईपीएल के 11वे सीजन में किसी टीम ने नहीं खरीदा था। जिसके बाद उन्होंने इंग्लैंड में काउंटी क्रिकेट खेलने को प्राथमिकता दी। काउंटी क्रिकेट में उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया जिसके बाद उन्हें इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टेस्ट टीम में शामिल कर लिया गया। आपकी जानकारी के लिए बता दे, हाल ही में इंग्लैंड दौरे पर ईशांत ने टेस्ट क्रिकेट में अपने 250 विकेट पूरे कर लिए हैं।
.@ImIshant! पेड़ से नारियल निकालते निकालते, लंबू बन गया! Only fitting that your birthday is celebrated on #WorldCoconutDay.
Herald