Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

विजय हजारे ट्रॉफी: तेज गेंदबाज विनय कुमार के हाथ में गत विजेता कर्नाटक की कप्तानी

विजय हजारे ट्रॉफी के गत विजेता कर्नाटक की टीम ने इस टूर्नामेंट के लिए अपने टीम की घोषणा कर दी है। भारतीय टीम से बाहर चल रहे तेज गेंदबाज विनय कुमार को टीम की कप्तानी मिली है। कर्नाटक की टीम 20 सितंबर को महाराष्ट्र के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी। टूर्नामेंट के 2017-18 के संस्करण में इस टीम ने सौराष्ट्र को हराकर विजेता बनी थी।

मयंक अग्रवाल पर होगी सबकी नजर

पिछले 1 सालों में घरेलू मैचों और इंडिया ए के लिए लगातार रन बनाने वाले मयंक अग्रवाल पर सभी की नजरें होंगी। पिछले विजय हजारे ट्रॉफी में मयंक ने 8 मैचों में 3 शतक और 4 अर्धशतक की मदद से 723 रन बनाये थे। उन्हें टीम इंडिया में शामिल करने की लगातार मांग हो रही है और इस टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन चयनकर्ताओं पर और दबाव बनाएगा।

टीम के दो प्रमुख खिलाड़ी नहीं हैं हिस्सा

मनीष पांडे और केएल राहुल कर्नाटक की टीम का अहम हिस्सा रहे हैं। दोनों ही खिलाड़ी एशिया कप के लिए भारतीय टीम में शामिल किये हैं। यही वजह है कि दोनों ही इस टूर्नामेंट के लिए उपलब्ध नहीं रह पाएंगे। टीम को इन दोनों धुरंधरों की कमी जरुर खलेगी।

इसके अलावा इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज में लगातर बेंच पर बैठने वाले करुण नायर को इस टीम में शामिल किया गया है। पिछली बार की विजेता टीम से टी प्रदीप को बाहर कर एम जी नवीन को मौका मिला है।

19 सितंबर से शुरू हो रहा टूर्नामेंट

भारत की सबसे बड़ी घरेलू लिस्ट ए टूर्नामेंट विजय हजारे ट्रॉफी की शुरुआत 19 सितंबर से हो रही है। इस बार कुल 37 टीमें इस टूर्नामेंट में हिस्सा ले रही हैं। सभी टीमों को 4 ग्रुप में बांटा गया है। फाइनल मुकाबला 20 अक्टूबर को खेला जाएगा।

इस प्रकार है कर्नाटक की टीम

विनय कुमार (कप्तान), मयंक अग्रवाल, आर समर्थ, करुण नायर, पवन देशपांडे, स्टुअर्ट बिन्नी, सीएम गौतम, कृष्णप्पा गौतम, श्रेयस गोपाल, अभिमन्यु मिथुन, प्रसिद्ध कृष्ण, जगदीश सुचित, अभिषेक रेड्डी, एमजी नवीन, बीआर शरत

The post विजय हजारे ट्रॉफी: तेज गेंदबाज विनय कुमार के हाथ में गत विजेता कर्नाटक की कप्तानी appeared first on SportzWiki Hindi.