भारतीय टीम और इंग्लैंड की टीम के बीच चल रहा पांचवा टेस्ट मैच इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज एलिस्टर कुक का अंतिम टेस्ट मैच हैं. इस टेस्ट मैच को एलिस्टर कुक ने अपने लिए यादगार बना दिया है. दरअसल, एलिस्टर कुक ने सीरीज के अंतिम टेस्ट मैच में एक शानदार शतक बना दिया है.
कुक के शतक पर मैदान पर आये सभी दर्शकों ने बजाई तालियाँ

बता दें, कि एलिस्टर कुक ने पांचवे टेस्ट मैच में अपने टेस्ट क्रिकेट करियर का 33वां शतक लगाया है. साथ ही उन्होंने उन बल्लेबाजों की लिस्ट में भी अपना नाम दर्ज करा लिया है जिन्होंने अपने अंतिम टेस्ट मैच में शतक लगाया हो.
जैसे ही कुक ने अपने अंतिम टेस्ट मैच में शतक लगाया. वैसे ही मैदान पर बैठे सभी दर्शकों ने तालियाँ बजाई और उनके इस शतक का सम्मान किया. इंग्लैंड के ड्रेसिंग रूम में भी उनके लिए सभी ने खड़े होकर तालियाँ बजाई.
कोहली सहित भारतीय खिलाड़ियों ने कुक को नहीं किया विश

एलिस्टर कुक के शतक में सबसे हैरानी की बात यह रही, कि कोहली सहित भारतीय टीम के खिलाड़ियों ने उन्हें उनके लास्ट टेस्ट शतक के लिए कोई विश नहीं किया.
भारत के किसी भी खिलाड़ी ने एलिस्टर कुक के पास जाकर उनसे हाथ नहीं मिलाया. आमतौर पर देखा जाता है, कि अगर कोई खिलाड़ी अपने लास्ट टेस्ट मैच में शतक लगाये, तो सभी विपक्षी खिलाड़ी उसे विश करते है, लेकिन भारतीय टीम के खिलाड़ियों ने कुक को बधाई नहीं दी है. जो खेल भावना के विपरीत लगा.
बता दें, कि एलिस्टर कुक टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वालों की लिस्ट में पांचवे स्थान पर आ गये है. उन्होंने कुमार संगकारा 12400 रन को पीछे छोड़ा है. उनसे ज्यादा टेस्ट क्रिकेट में रन सचिन तेंदुलकर, रिकी पोंटिंग, जैक कैलिस और राहुल द्रविड़ ने बनाये है.
यहाँ देखे कुक के शतक सेलिब्रेशन का वीडियो
— VINEET SINGH (@amit9761592734) September 10, 2018
The post वीडियो :एलिस्टर कुक ने अपने अंतिम टेस्ट की आखिरी पारी में लगाया शतक तो खेल भावना भूल टीम इंडिया ने किया कुछ ऐसा appeared first on SportzWiki Hindi.