Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ये हैं दुनिया का एकमात्र गेंदबाज जिसने करियर में कभी नहीं डाली एक भी वाइड गेंद, जानिए

इंटरनेट डेस्क। माइकल होल्डिंग वेस्टइंडीज के पूर्व शानदार गेंदबाज है। माइकल होल्डिंग ने कई मैचों में अपनी शानदार गेंदबाजी से टीम को विजयी बनाने में अहम भूमिका निभाई है। माइकल होल्डिंग किंग्सटन, जमैका से वेस्टइंडीज़ क्रिकेट टीम के पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी हैं। वह 1970-80 के दशक के वेस्टइंडीज के सबसे खतरनाक गेंदबाजों में से एक थे। वेस्टइंडीज के इस तूफानी गेंदबाज ने काउंटी क्रिकेट में डर्बीशायर और लैंकाशिर की तरफ से भी अपने जलवे बिखेर चुके है। वेस्टइंडीज के इस तूफानी खिलाड़ी ने क्रिकेट के मैदान में कई रिकॉर्ड बनाने में कामयाबी हासिल की है। होल्डिंग ने के नाम टेस्ट मैचों में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी का रिकॉर्ड आज भी दर्ज है। 1976 में वेस्टइंडीज के इस तेज गेंदबाज ने अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी की। होल्डिंग के नाम टेस्ट की एक पारी में 149 रन देकर 14 विकेट लेने का रिकॉर्ड दर्ज है।

वेस्टइंडीज के इस खतरनाक गेंदबाज ने अपने करियर में कई रिकॉर्ड दर्ज किए है। कैरेबियाई के इस तेज गेंदबाज ने 102 वनडे मैच खेले है और इस दौरान कई रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज किए है। माइकल होल्डिंग ने इस दौरान अन्तरर्राष्ट्रीय वनडे करियर में 900 ओवर की गेंदबाजी की है। होल्डिंग ने इस दौरान वनडे करियर में 142 विकेट भी लेने में कामयाबी हासिल की। माइकल होल्डिंग ने इस दौरान अपने नाम रिकॉर्ड दर्ज किया। उन्होनें वनडे में डाले 900 ओवर में एक भी गेंद वाइड नहीं डाली है। माइकल होल्डिंग के नाम ये अनोखा रिकॉर्ड आज भी दर्ज है।

वेस्टइंडीज के इस तूफानी गेंदबाज ने 1972—73 से 1989 तक 222 प्रथम श्रेणी के मैच खेलें इस दौरान होल्डिंग ने 23.43 की औसत से 778 विकेट लिये। वेस्टइंडीज के इस आक्रामक गेंदबाज ने 1975 से 1987 तक अंतर्राष्ट्रीय करियर में 60 टेस्ट मैच खेले। होल्डिंग ने इस दौरान 23.68 की औसत से 240 विकेट लिये। होल्डिंग ने वनडे करियर में 102 खेलें जिसमें उन्होंने 21.36 की औसत से 142 विकेट लिये। वेस्टइंडीज का ये तूफानी गेंदबाज अब मैदान एक सफल क्रिकेट कमेंटर की भूमिका करता नजर आता है।