Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

मुरली विजय से पहले यह दो भारतीय खिलाड़ी खेल चुके है एसेक्स के लिए काउंटी क्रिकेट

8 सितंबर शनिवार को भारतीय टीम के टेस्ट ओपनर बल्लेबाज मुरली विजय ने काउंटी क्रिकेट टीम एसेक्स के साथ करार किया है. मुरली विजय साल 2018 के इस बचे हुए काउंटी सीजन में एसेक्स की टीम से खेलते हुए नजर आयेंगे.

बता दें, कि मुरली विजय को इंग्लैंड के खिलाफ चल रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के अंतिम दो टेस्ट मैच से बाहर कर दिया था और अब उन्होंने एसेक्स की काउंटी टीम के साथ करार कर लिया है.

आज हम आपकों अपने इस खास लेख में उन दो क्रिकेटरों का नाम बताएंगे, जिन्होंने मुरली विजय से पहले एसेक्स के लिए काउंटी क्रिकेट खेला हुआ है.

गौतम गंभीर 

गौतम गंभीर फिलहाल भारतीय टीम से बाहर चल रहे है, लेकिन आपकों बता दें, कि भारतीय टीम के ओपनर बल्लेबाज गौतम गंभीर ने एसेक्स के लिए साल 2013 में काउंटी क्रिकेट खेला हुआ है.

गौतम गंभीर ने काउंटी क्रिकेट के कुल 5 मैच खेले हुए है. जिसमे उन्होंने 34.14 की औसत से 239 रन बनाये हुए है. गौतम गंभीर ने काउंटी क्रिकेट में एक शतक भी एसेक्स टीम के लिए लगाया हुआ है.

हरभजन सिंह 

हरभजन सिंह भी साल 2012 में एसेक्स की टीम के लिए काउंटी क्रिकेट खेल चुके है. हरभजन सिंह ने काउंटी क्रिकेट में सरे और लंकाशायर की टीम से भी खेला हुआ है.

उन्होंने काउंटी क्रिकेट में कुल 15 मैच खेले हुए है. जिसमे उन्होंने 23.34 की औसत से 70 विकेट हासिल किये हुए है. हरभजन सिंह ने काउंटी क्रिकेट में 4 फाइव विकेट हॉल भी लिए हुए है. उनका काउंटी क्रिकेट में 36 रन देकर 6 विकेट हासिल करना बेस्ट प्रदर्शन रहा है.

अब तीसरे खिलाड़ी बनेंगे मुरली विजय 

I will return to India soon: Murali Vijay

बता दें, कि मुरली विजय एसेक्स की टीम से काउंटी क्रिकेट खेलने वाले अब तीसरे खिलाड़ी बनेंगे. मुरली विजय ने काउंटी क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन कर एक बार फिर भारतीय टीम में अपनी जगह बनाना चाहेंगे. उनका मुख्य लक्ष्य काउंटी क्रिकेट में अच्छा करके भारतीय टीम में वापसी ही होगा.

The post मुरली विजय से पहले यह दो भारतीय खिलाड़ी खेल चुके है एसेक्स के लिए काउंटी क्रिकेट appeared first on SportzWiki Hindi.