Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इस कारण होती है हनुमा विहारी की दुनिया के दिग्गज बल्लेबाजों में गिनती

इंटरनेट डेस्क। आंध्र प्रदेश के युवा बल्लेबाज हनुमा विहारी ने इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के अन्तिम मैच में भारतीय टीम की ओर अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया। इसके साथ ही हनुमा विहारी 18 साल के बाद भारतीय टीम में शामिल होने वाले आंध्र प्रदेश के पहले किकेटर बन गए हैं।

इससे पहले भारत की ओर से अन्तिम बार आंधप्रदेश के विकेटकीपर एमएसके प्रसाद ने वर्ष 2000 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी टेस्ट खेलाथा।

इंग्लैंड दौर के अन्तिम मुकाबले के लिए मैदान पर उतरने के साथ ही हनुमा विहारी भारत के लिए टेस्ट मैच खेलने वाले 292वें खिलाड़ी बन गए है। 24 वर्षीय हनुमा विहारी को घरेलू क्रिकेट में उनके द्वारा किए गए शानदार प्रदर्शन का इनाम मिला है।

इस क्रिकेटर का प्रथम श्रेणी क्रिकेट में इतना अच्छा औसत रिकॉर्ड है कि उन्होंने इस मामले में विश्व के दिग्गज खिलाडिय़ों को भी पीछे छोड़ दिया है। इस मामले में वह विश्व के शीर्ष दस बल्लेबाजों में शामिल हैं। मध्यक्रम के बल्लेबाज हनुमा विहारी ने अब तक 63 प्रथम श्रेणी मैचों में 59.79 की शानदार औसत के साथ 5142 रन बनाए हैं। जिसमें 15 शतक और 24 अर्धशतक लगाए हैं। प्रथम श्रेणी क्रिकेट में रन औसत के मामले में पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ भी उनसे पीछे हैं।

स्टीव स्मिथ का प्रथम श्रेणी क्रिकेट में औसत 57.27 है। स्मिथ ने 118 मैचों में 57.27 की औसत से 10424 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 44 शतक भी लगाए हैं। हालांकि प्रथम श्रेणी क्रिकेट में सबसे ज्यादा औसत की बात की जाए तो इसमें शीर्ष पर ऑस्ट्रेलिया के महान बल्लेबाज डॉन ब्रैडमैन का नाम आता है। ब्रैडमैन ने 234 मैचों में 95.14 की औसत से प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 28,067 रन बनाए थे।

आंध्रपदेश के इस युवा बल्लेबाज ने अपना पहला रणजी मैच वर्ष 2010 में 17 साल की उम्र में हैदराबाद की ओर से खेला था। उन्होंने वर्ष 2016-17 के सत्र में पहली बार अपने बल्ले की चमक आंध्र की रणजी टीम की ओर दिखाई।

इस सत्र में उन्होंने 15 पारियों में 57.33 के औसत से 688 रन बनाए। इसके बाद उन्होंने 2017-18 के रणजी सत्र के छह मैचों में 94 के औसत से 752 रन बनाए थे। उनके नाम प्रथम श्रेणी क्रिकेट में तिहरा शतक बनाने का रिकॉर्ड भी दर्ज है।