Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

जाने कहाँ, कब और कैसे फ्री में देखे भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाला पांचवा टेस्ट मैच

भारतीय टीम और इंग्लैंड की टीम के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का पांचवा व आखिरी टेस्ट मैच लंदन के कैनिंगटन ओवल में खेला जाना है. भारतीय टीम के सामने जहां इस मैच में अपना सम्मान बचाने की चुनौती है. वहीं इंग्लैंड की टीम इस सीरीज को 4-1 के बड़े अंतर से अपना नाम करना चाहेगी.

दोनों टीमों के लिए महत्वपूर्ण टेस्ट मैच 

आपकों बता दें, कि यह टेस्ट मैच दोनों ही टीमों के स्वाभिमान के लिए बहुत महत्वपूर्ण है. दोनों ही टीमें इस टेस्ट सीरीज का अंत जीत के साथ करना चाहेगी, इसलिए यह टेस्ट मैच दोनों ही टीमों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है.

भारत के समयानुसार दोपहर 3.30 बजे से शुरू होगा मैच 

आपकों बता दें, कि भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही इस टेस्ट सीरीज के सभी मैच भारत के समयानुसार दोपहर 3.30 बजे से शुरू हुए है. सीरीज का पांचवा टेस्ट मैच भी भारत के समयानुसार दोपहर 3.30 बजे से ही शुरू होगा.

सोनी लिव और जियों टीवी में फ्री लाइव स्ट्रीमिंग का उठा सकते है मजा 

आपकों यह भी बता दें, कि इस मैच का सीधा प्रसारण सोनी नेटवर्क में होगा. सोनी टेन-1 में आप इस मैच का मजा अंग्रेजी कमेंट्री के साथ ले सकते है. वहीं हिन्दी कमेंट्री का मजा आप सोनी टेन-3 में ले सकते है. सोनी टेन-1 और टेन-3  के एचडी चैनल्स पर भी मैच का प्रसारण किया जायेगा. इस मैच की फ्री लाइव स्ट्रीमिंग का भी मजा आप सोनी लिव और जियों टीवी में उठा  सकते है.

इस प्रकार है दोनों टीमें 

भारत: विराट कोहली (कप्तान), शिखर धवन, लोकेश राहुल, दिनेश कार्तिक, पृथ्वी शॉ, शार्दुल ठाकुर, हनुमा विहारी, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, करुण नायर, ऋषभ पंत, रविचंद्रन अश्विन, रविंद्र जडेजा, जसप्रीत बुमराह, इशांत शर्मा,  मोहम्मद शमी

इंग्लैंड : जो रूट (कप्तान), एलिस्टर कुक, कीटन जेनिंग्स, जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), बेन स्टोक्स, मोईन अली, जोस बटलर, आदिल रशिद,  सैम कुरन, स्टुअर्ट ब्रॉड, जेम्स एंडरसन, क्रिस वोक्स, ऑयली पॉप

The post जाने कहाँ, कब और कैसे फ्री में देखे भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाला पांचवा टेस्ट मैच appeared first on SportzWiki Hindi.