Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

फाइनल से पहले दिनेश कार्तिक और केएल राहुल को लेकर बढ़ा कप्तान रोहित शर्मा का सिरदर्द

एशिया कप 2018 का फाइनल मैच शुक्रवार को खेला जाना हैं, लेकिन इस फाइनल मैच से पहले भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा के लिए एक बात का सिरदर्द बना हुआ हैं.  दरअसल, भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन में एक स्थान को लेकर कप्तान रोहित शर्मा का सिरदर्द बना हुआ हैं.

कार्तिक और राहुल में से किसे करे प्लेइंग इलेवन में सिलेक्ट ?

केएल राहुल और दिनेश कार्तिक में से किसी एक खिलाड़ी का ही प्लेइंग इलेवन में खेलना संभव हैं. ऐसे में भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा के लिए यह बात चिंता का विषय बनी हुई हैं, कि इनदोनों में से किस खिलाड़ी को आखिर प्लेइंग इलेवन में जगह दी जाये.

केएल राहुल ने अफगानिस्तान के खिलाफ 66 गेंदों में 60 रन की एक शानदार पारी खेली थी. वहीं दिनेश कार्तिक ने भी टीम के लिए 44 रन की शानदार पारी खेली थी. ऐसे में दोनों के शानदार प्रदर्शन के बाद कप्तान का सिरदर्द और ज्यादा बढ़ गया हैं.

अबतक कार्तिक पर दिखाया रोहित ने भरोसा 

आपकों बता दें, कि भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने अबतक अपना भरोसा दिनेश कार्तिक पर दिखाया हैं. दिनेश कार्तिक को एशिया कप के शुरूआती चारों मैच में ही प्लेइंग इलेवन में खेलने का मौका मिला था.

केएल राहुल को अफगानिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम में खेलने का मौका तब मिला था, जब रोहित शर्मा ने खुद अफगानिस्तान के खिलाफ आराम लिया था.

इस वजह से फाइनल में कार्तिक के खेलने के ज्यादा चांस 

आपकों बता दें, कि बांग्लादेश के खिलाफ होने वाले फाइनल मैच में दिनेश कार्तिक के खेलने के ज्यादा चांस हैं. भारतीय टीम को एक मध्यक्रम के बल्लेबाज की जरुरत हैं और इस रोल में दिनेश कार्तिक फिट बैठते हैं, क्योंकि वह एक मध्यक्रम के ही बल्लेबाज हैं.

केएल राहुल एक स्पेशलिस्ट ओपनर बल्लेबाज हैं, लेकिन ओपनर के तौर पर पहले से भारत के पास शिखर धवन और रोहित शर्मा जैसे दो शानदार ओपनर बल्लेबाज मौजूद हैं.

The post फाइनल से पहले दिनेश कार्तिक और केएल राहुल को लेकर बढ़ा कप्तान रोहित शर्मा का सिरदर्द appeared first on SportzWiki Hindi.