Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

वीडियो : आखिरी टेस्ट में फील्डिंग के दौरान बाउंड्री पर शिखर धवन का भांगड़ा डांस, वीडियो हुआ वायरल

भारतीय टीम इंग्लैंड के साथ टेस्ट सीरीज का आखिरी मैच ओवल में खेल रही है. मैच के पहले दिन भारत के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन एक अलग अंदाज़ में ही फील्डिंग करते हुए दिखाई दिए. फैन्स के बीच गब्बर नाम से मशहूर धवन ने बाउंड्री पर ही भांगड़ा डांस कर डाला.

इंग्लैंड टीम सीरीज 3-1 से जीत चुकी है. साउथहैम्पटन में खेले गए चौथे मैच में भारत को 60 रनों से हार का सामना करना पड़ा था. इसके साथ ही सीरीज भी हाथ से निकल गयी थी. पिछले चार मैचों में भारत को सिर्फ तीसरे नॉटिंघम में खेले गए मैच में जीत मिली थी. अब सीरीज का आखिरी मैच ओवल में खेला जा रहा है. जिसके पहले दिन इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पहले दिन का खेल ख़त्म होने तक 7 विकेट खोकर 198 रन बना लिए हैं.

बाउंड्री पर गब्बर का भांगड़ा डांस

ओवल मैच के पहले दिन जब धवन बाउंड्री पर फील्डिंग कर रहे थे तो इस दौरान वहां ढोल बज रहे थे. दर्शक भी शिखर धवन का नाम लेकर शोर कर रहे थे. इसके बाद धवन ने भी भांगड़ा डांस के कुछ मूव्स करने में देर नहीं लगायी.

टॉस जीत कर इंग्लैंड टीम ने पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया. अपना आखिरी मैच खेल रहे एलिस्टर कुक ने 71 रन बनाए. जबकि मोईन अली 50 रन बनाकर आउट हुए. कप्तान जो रूट और जॉनी बैरेस्टो बिना खाता खोले ही आउट हुए. वहीं जॉस बटलर और आदिल राशिद पहले दिन नाबाद लौटे. बटलर 11 रन बनाकर और राशिद 4 रन बनाकर खेल रहे हैं.

भारतीय टीम में इस मैच के लिए दो बदलाव किए गए. पहला हार्दिक पंड्या की जगह हनुमा विहारी ने डेब्यू किया. जबकि दूसरा रविचंद्रन अश्विन की जगह रविंद्र जडेजा को टीम में मौका दिया गया. हालांकि भारत के लिए सीरीज में कुछ बचा नहीं है, मगर आखिरी मैच में जीत दर्ज कर टीम सम्मान के साथ वापस लौटना चाहेगी.

 

The post वीडियो : आखिरी टेस्ट में फील्डिंग के दौरान बाउंड्री पर शिखर धवन का भांगड़ा डांस, वीडियो हुआ वायरल appeared first on SportzWiki Hindi.