Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

हमें इंग्लैंड ने नहीं, सैम करन ने हराया: शास्त्री

नई दिल्ली
भारत क्रिकेट टीम के कोच रवि शास्त्री का मानना है कि इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में ऑलराउंडर सैम करन ने हार और जीत का अंतर पैदा किया। शास्त्री ने कहा कि टेस्ट सीरीज में वे इंग्लैंड के सामूहिक प्रयास से नहीं हारे बल्कि हरफनमौला सैम करन के शानदार खेल ने उन्हें संकट में डाला। भारत को 5 मैचों की सीरीज में 1-4 से हार झेलनी पड़ी। हालांकि शास्त्री ने कहा कि स्कोर से उनकी टीम के जुझारूपन के बारे में पता नहीं चलता। 
 
शास्त्री नेकहा,'मैं यह नहीं कहूंगा कि हम बुरी तरह नाकाम रहे लेकिन हमने कोशिश की। हमें जहां जरूरी हो, वहां श्रेय देना चाहिए। विराट और मुझे मैन ऑफ द सीरीज (इंग्लैंड के लिए) चुनने को कहा गया और हम दोनों ने सैम करन को चुना। उन्होंने हमें बहुत नुकसान पहुंचाया। इंग्लैंड से ज्यादा करन ने हमें परेशान किया।' 

 
टीम इंडिया के चीफ कोच ने कहा, 'पहले टेस्ट में इंग्लैंड का स्कोर 7 विकेट पर 87 रन था, लेकिन फिर करन ने रन बनाए। चौथे टेस्ट में उनका स्कोर पहली पारी में 6 विकेट पर 86 रन था, लेकिन बाद में उसने (करन) रन बनाए। एजबस्टन में पहली पारी में हमारा स्कोर बिना किसी नुकसान के 50 रन था, लेकिन उसने विकेट ले लिए। सीरीज में अहम मौकों पर उसने रन बनाए या विकेट लिए।'