स्पोर्ट्स डेस्क। भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का पांचवां और आखिरी मैच लंदन के 'द ओवल' मैदान पर खेला जा रहा है। ओवल में खेले जा रहे इस अंतिम टेस्ट मैच में पहले दोनों ही टीमें बराबर पर चल रही थी लेकिन मैच की दूसरी पारी में इंग्लैंड ने भारत से जबरदस्त बढ़त बना ली है और मैच में एक बार फिर अपनी पकड़ बना ली है।
भारतीय टीम की शुरूआत दूसरी पारी में अच्छी नहीं रही है और इसे देखते हुए कहा जा सकता है कि भारतीय टीम पर हार के बादल मंडरा रहे है। इंग्लैंड के खिलाफ खेले जा रहे पांचवे व अंतिम टेस्ट मैच में भारत के ऑलराउंडर खिलाड़ी हनुमा विहारी अपना पहला मैच खेल रहे है। इसी के साथ हनुमा विहारी भारत के लिए टेस्ट में खेलने वाले 292वें खिलाड़ी बन गए है।
इस खिलाड़ी ने 116 गेंदों में ठोक दिए 316 रन, छक्के जानकर हो जाओगे अचंभित
केएल राहुल होंगे बाहर, टीम में शामिल होगा तिहरा शतक लगाने वाला तूफानी ओपनर
टेस्ट डेब्यू करने वाले भारतीय खिलाड़ी हनुमा विहारी ने अपनी पहली ही पारी में अर्धशतक लगाया। बता दे कि हनुमा विहारी ने ओवल में खेले जा रहे मैच की पहली पारी में शानदार 56 रन बनाए और टीम इंडिया को जल्द आउट होने से बचाया।
टेस्ट मैच में डेब्यू करने वाले भारत के इस खिलाड़ी ने बल्ले के साथ-साथ गेंद से भी अपना जादू दिखाया। हनुमा विहारी ने इंग्लैंड के खिलाफ खेली जा रही दूसरी पारी में लगातार दो गेंदों पर दो विकेट लिए और ऐसा करके वो रिकॉर्ड बनाने में कामयाब रहे। जी हां अपने डेब्यू मैच में हनुमा 35 साल में पहली बार दो लगातार गेंदों पर विकेट लेने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बन गए है। इसके साथ ही अपने पहले ही टेस्ट में अर्धशतक लगाने और लगातार दो गेंदों पर दो विकेट लेने वाले वह एकमात्र भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं।
Herald