स्पोर्ट्स डेस्क। पाकिस्तान के पूर्व धुरंधर क्रिकेट खिलाड़ी वसीम अकरम ने दो शादियां की हैं। वसीम अकरम की पहली पत्नी हुमा मुफ्ती का शादी के 14 साल बाद बीमारी के चलते अक्टूबर 2009 में निधन हो गया था। बता दे अकरम की पहली शादी हुमा वसीम के साथ साल 1995 में हुई थी। वसीम को क्रिकेट की दुनिया में स्विंग का सुल्तान कहा जाता हैं। अकरम ने पहली पत्नी के जाने के बाद 12 अगस्त 2013 को दूसरी शादी की थी।
केएल राहुल होंगे बाहर, टीम में शामिल होगा तिहरा शतक लगाने वाला तूफानी ओपनर
वसीम अकरम ने ऑस्ट्रेलियन गर्लफ्रेंड शनिएरा थॉम्पसन से लाहौर में शादी की थी। यह अकरम की दूसरी शादी थी। आपकी जानकारी के लिए बता दे थॉम्पसन अपने पति अकरम से उम्र में करीब 16 साल छोटी हैं। अकरम को पहली शादी से दो बच्चे और शानिएरा से एक बेटा भी है। बात करें वसीम अकरम कि, तो वे एक ऐसे गेंदबाज थे, जिनके क्रीज पर आते ही कई बल्लेबाज़ों की हालात खराब हो जाती थी।
वसीम अकरम ने तेज गेंदबाज़ी में अपनी एक अलग पहचान बनाई हैं। पाकिस्तान के ''सुल्तान ऑफ स्विंग'' वसीम अकरम का नाम दुनिया के बेहतरीन तेज गेंदबाजों में लिया जाता है। वसीम अकरम पाकिस्तान क्रिकेट का एक जाना-पहचाना नाम हैं। उन्होंने क्रिकेट में कई बड़ी उपलब्धियां अपने नाम की हैं। पूरी दुनिया में लोग वसीम अकरम की गेंदबाजी के कायल हैं। वसीम पाकिस्तान क्रिकेट टीम के सबसे बड़े हीरो रहे हैं, जिन्हें पाक में भगवन का दर्जा प्राप्त हैं।
हार्दिक पंड्या के लिए खतरा बना ये ऑल राउंडर, 2019 विश्व कप में करेगा रिप्लेस
सुल्तान ऑफ स्विंग के नाम से मशहूर पूर्व पाकिस्तानी गेंदबाज वसीम अकरम सोशल मीडिया पर काफी सक्रीय रहते हैं। आज भले ही वसीम क्रिकेट से रिटायर हो गए हैं लेकिन उनके द्वारा क्रिकेट में दिया गया योगदान हमेशा याद रखा जाएगा। वसीम अब अपनी पारिवारिक जीवन में व्यस्त हैं।
Herald