Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

एलिस्टर कुक से पहले इन बल्लेबाजों ने अपने पहले और अंतिम टेस्ट में लगाया था शतक

इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाजी एलिस्टर कुक ने आज अपने करियर के अंतिम मैच में शतकीय पारी खेली। कुक ने अपने करियर के पहले टेस्ट मैच में भी 104 रनों की नाबाद पारी खेली थी। खास बात यह है कि ये दोनों पारी भारत के खिलाफ ही आए हैं।

एलिस्टर कुक ऐसे पहले बल्लेबाज नहीं हैं जिसने अपने पहले और अंतिम टेस्ट में शतक जमाया है। उनसे पहले 4 अन्य बल्लेबाज भी यह कारनामा कर चुके हैं।

आईये आपको उनके बारे में बताते हैं।

रेगी डफ (ऑस्ट्रेलिया)

अपने पहले और आखरी टेस्ट में शतक बनाने का कारनामा सबसे पहले ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज रेगी डफ ने किया था। 1902 में मेलबॉर्न में खेले अपने डेब्यू टेस्ट की दूसरी पारी में उन्होंने 104 रन बनाये थे। इसके बाद ओवल में 1905 में खेले अपने अंतिम मैच में भी इंग्लैंड के खिलाफ ही उन्होंने पहली पारी में 146 रन बनाये थे।

The post एलिस्टर कुक से पहले इन बल्लेबाजों ने अपने पहले और अंतिम टेस्ट में लगाया था शतक appeared first on SportzWiki Hindi.