Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

विजय हजारे ट्रॉफी में राजस्थान का शर्मनाक प्रदर्शन जारी

खेल डेस्क। विजय हजारे ट्रॉफी में राजस्थान का शर्मनाक प्रदर्शन गुरुवार को हरियाणा के खिलाफ भी जारी रहा। चेन्नई में खेले गए इस मुकाबले में गेंदबाजों के बाद बल्लेबाजों के खराब प्रदर्शन की बदौलत राजस्थान को 147 रन से हार का सामना करना पड़ा है। यह इस टूर्नामेंट में राजस्थान की लगातार चौथी हार है।

ऑस्ट्रेलिया टीम में पहली बार हुआ ऐसा, सुनने के बाद हैरान रह गए क्रिकेट प्रशंसक

विजय हजारे ट्रॉफी ग्रुप सी मुकाबले में हरियाणा ने पहले खेलते हुए प्रमोद चंदीला (88) की तूफानी पारी के दम पर 49.2 ओवर में 304 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। इस पारी में प्रमोद चंदीला ने केवल 55 गेंदों पर पांच चौकों और सात छक्कों की सहायता से अर्धशतकीय पारी खेली।

इसके जवाब में हर्षल पटेल (19 रन पर तीन विकेट) की घातक गेंदबाजी के सामने राजस्थान टीम 46.4 ओवर में 157 रन पर ढेर हो गई।

राजस्थान ने अपने सात विकेट तो 83 रन पर ही गंवा दिए थे। इसके बाद नौवें नंबर पर बल्लेबाज करते हुए अभिमन्यु लाम्बा ने सबसे ज्यादा 46 रन का योगदान दिया। उनके अलावा गढ़वाल ने 27 और ताजिंदर ने 28 रन का योगदान दिया। हरियाणा की ओर से हर्षल पटेल ने सबसे ज्यादा तीन विकेट हासिल किए, जबकि चैतन्य बिश्नोई और कप्तान अमित मिश्रा ने 2-2 विकेट हासिल किए।

विजय हजारे ट्रॉफी में हरियाणा ने पांच मैचों में तीसरी जीत दर्ज की है। इसकी बदौलत वह 14 अंकों के साथ अंक तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गई है। वहीं एक अन्य मुकाबले में लेफ्ट आर्म स्पिनर शाहबाज नदीम की घातक गेंदबाज के दम पर झारखंड ने जम्मू-कश्मीर को 73 रन से शिकस्त दी।