Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

कल रात बांग्लादेश के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करने के बाद राशिद खान ने इस भारतीय को बताया दुनिया का सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज

अफगानिस्तान क्रिकेट टीम एशिया में तेजी के साथ उभर रही है। अफगानिस्तान के इस जबरदस्त खेल में उनकी टीम के युवा स्पिन गेंदबाज राशिद खान का सबसे बड़ा योगदान माना जा सकता है। अफगान टीम की नई सनसनी राशिद खान ने शुक्रवार 20 सितंबर को अपने जीवन के 20 साल पूरे किए हैं। राशिद खान का जन्म 20 सितंबर 1998 को हुआ था।

राशिद खान हुए 20 बरस के, विश्व भर से मिल रही हैं शुभकामनाएं

अभी अपने प्रदर्शन से विश्व क्रिकेट में धूम मचाने वाले अफगानिस्तान के स्टार खिलाड़ी राशिद खान के जन्मदिन पर उन्हें पूरे क्रिकेट जगत से खास बधाईयां मिल रही है। राशिद खान को जन्मदिन की शुभकामनाएं ना सिर्फ अफगानिस्तान या मौजूदा विश्व क्रिकेट के खिलाड़ियों से मिल रही है बल्कि पूर्व महान खिलाड़ियों से भी मिल रही है।

सचिन तेंदुलकर ने राशिद खान को जन्मदिन की दी खास बधाई

इसी तरह से राशिद खान के जन्मदिन के अवसर पर भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने शुभकामनाएं दी हैं। सचिन तेंदुलकर ने राशिद खान को ट्वीट करते हुए दिल छू लेने वाला मैसेज दिया और लिखा “जन्मदिन मुबारक हो राशिद खान। आपका भी करियर लंबा और बहुत शानदार हो सकता है।”

अफगान स्टार ने सचिन को ऐसे दिया दिल छू लेने वाला धन्यवाद

राशिद खान के लिए क्रिकेट जगत के सबसे महान बल्लेबाज ने जब ऐसी बात कही तो ये अफगान स्टार सचिन को धन्यवाद देना कैसे भूल सकता है। राशिद खान ने धन्यवाद देते हुए सचिन को लेकर ट्वीट पर लिखा कि “ऑल टाइम के महान बल्लेबाज सचिन पाजी को शुभकामनाएं देने के लिए धन्यवाद। आप क्रिकेट के चैंपियन और महान हैं आपकी शुभकामनाएं मेरे लिए बहुत मायने रखती हैं।”

अपने जन्मदिन पर चमके राशिद खान

आपको बता दे कि इन दिनों यूएई में एशिया कप खेला जा रहा है जहां पर बड़ी टीमों पर अफगानिस्तान की टीम भारी पड़ती दिख रही है। एशिया कप में शुक्रवार को राशिद खान के जन्मदिन के मौके पर बांग्लादेश के खिलाफ मैच खेला गया जिसमें राशिद खान ने ऑलराउंडर प्रदर्शन करते हुए जीत के नायक बने इस अफगान खिलाड़ी ने पचासा जड़ने के साथ ही दो बड़े विकेट अपने नाम किए।

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।

The post कल रात बांग्लादेश के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करने के बाद राशिद खान ने इस भारतीय को बताया दुनिया का सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज appeared first on SportzWiki Hindi.