Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

शाकिब अल हसन की अमेरिका की जगह बांग्लादेश में हुई सर्जरी, खुद बताई इसके पीछे की वजह

बांग्लादेश के ऑलराउंडर शाकिब अल हसन उंगली में चोट की वजह से एशिया कप से बाहर हो गए थे। यही वजह है कि उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले महत्वपूर्ण मैच से पहले वापस घर लौटना पड़ा था। उन्हें अमेरिका जाकर सर्जरी करानी थी।

बांग्लादेश में ही हुई सर्जरी

एशिया कप से घर वापस लौटने के बाद शाकिब को सर्जरी के लिए अमेरिका जाना था। हालाँकि, उनका दर्द  इतना बढ़ गया कि 27 सितंबर को उन्होंने बांग्लादेश के हॉस्पिटल में ही एडमिट होना पड़ा। जहाँ उनकी सर्जरी हुई।

शाकिब की चोट वेस्टइंडीज सीरीज के बाद ही काफी बढ़ गई थी लेकिन बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड चाहती थी कि वह एशिया कप में खेलने के बाद सर्जरी कराये। यही वजह है कि वह टीम के साथ टूर्नामेंट से हिस्सा लेने दुबई पहुंचे थे। जहाँ पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले मैच में पहले उनकी परेशानी इतनी बढ़ी कि उन्हें वापस घर लौटना पड़ा।

शाकिब ने फेसबुक पर दी जानकारी

अपनी चोट के बारे में शाकिब अल हसन ने अपने चाहने वालों को जानकारी दी। इसके साथ ही उन्होंने अपनी कंडीशन के बारे में भी लिखा। शाकिब ने लिखा

“जब मैं टीम को छोड़कर घर वापस लौटा तो मुझे एहसास भी नहीं था कि मुझे अच्छे बुरा अनुभव करना पड़ेगा। वापस लौटे की दर्द काफी बढ़ गया और यह असहनीय हो गया। इसके बाद मुझे सर्जरी के लिए हॉस्पिटल में एडमिट होना पड़ा। उंगली पूरी तरह इंफेक्टेड हो चुकी थी और उसमें काफी पस भर गया था।”

फाइनल में टीम को खलेगी कमी

शाकिब अल हसन इस समय दुनिया के सबसे बेहतरीन ऑलराउंडर में शामिल हैं। बांग्लादेश की टीम एशिया कप के फाइनल मुकाबले में मजबूत भारत से भिड़ने वाली है। यहाँ टीम को अपने सबसे अनुभवी ऑलराउंडर की काफी कमी महसूस होने वाली है।

पाकिस्तान के खिलाफ करो या मरो के मुकाबले में उनके गेंदबाजों ने शाकिब की कमी जरुर महसूस नहीं होने दी थी लेकिन भारतीय टीम शानदार फॉर्म में है। उन्हें यहाँ अपने प्रमुख खिलाड़ी की कमी जरुर महसूस होगी।

The post शाकिब अल हसन की अमेरिका की जगह बांग्लादेश में हुई सर्जरी, खुद बताई इसके पीछे की वजह appeared first on SportzWiki Hindi.