Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इंडोनेशिया में भारत ने किया एशियाई खेलों का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन, हॉकी में भारत ने पाकिस्तान को हराया

जकार्ता। भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 2-1 से शिकस्त देकर इंडोनेशिया में चल रहे एशियाई खेलों में कांस्य पदक अपने नाम किया। इस मुकाबले में भारत की ओर से आकाशदीप सिंह ने तीसरे और हरमनप्रीत कौर ने 50वें मिनट में गोल किए। पाकिस्तान की ओर से एकमात्र गोल 52वें मिनट में मोहम्मद आतिक ने किया।

इस भारतीय क्रिकेटर ने अचानक संन्यास लेकर प्रशंसकों को चौंकाया

इसके साथ ही भारत ने 18वें एशियाई खेलों में इतिहास रचते हुए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। भारत ने इंडोनेशिया में 15 स्वर्ण, 24 रजत और 30 कांस्य सहित कुल 69 पदक जीतकर 1951 में नई दिल्ली में हुए एशियाई खेलों के प्रदर्शन को पीछे छोड़ दिया।

नई दिल्ली में अपनी मेजबानी में हुए पहले एशियाई खेलों में भारत ने 15 स्वर्ण, 16 रजत और 20 कांस्य के साथ 51 पदक हासिल किए थे। इंडोनेशियाई खेलों के अन्तिम दिन शनिवार को मुक्केबाजी और ब्रिज पेयर में स्वर्ण पदक मिले। जबकि महिला स्क्वैश टीम ने भारत को रजत और पुरूष हॉकी टीम ने कांस्य पदक दिलाया। इससे भारत ने एशियाई खेलों में 67 वर्षाें के बाद अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया।

एशियाई खेल: भारत को मुक्केबाजी और ब्रिज में मिले स्वर्ण पदक

इस एशियाई खेलों की पदक तालिका में भारत आठवें स्थान पर रहा। इस सूची में पहले स्थान पर चीन, दूसरे स्थान पर जापान और तीसरे स्थान पर दक्षिण कोरिया रहा। 123 स्वर्ण पदकों के साथ चीन ने कुल 273 पदक हासिल किए। जबकि जापान ने 70 गोल्ड मेडल के साथ 195 पदक अपने नाम किए।

एशिया कप में नहीं खेलेंगे विराट, राजस्थान का ये गेंदबाज हुआ टीम में शामिल

भारत ने ग्वांग्झू एशियाई खेलों में भी 14 स्वर्ण, 17 रजत और 34 कांस्य सहित कुल 65 पदक अपने नाम किए थे। हॉकी में एक बार फिर से भारतीय टीम ने पाकिस्तान पर अपनी बादशाहत साबित की। दोनों टीमों ने पिछले इंचियोन एशियाई खेलों के बाद एक-दूसरे के खिलाफ 16वां मैच खेला जिसमें भारतीय हॉकी टीम ने 10वीं जीत दर्ज की।