भारतीय टीम और इंग्लैंड की टीम के बीच खेली गई पांच मैचों की टेस्ट सीरीज को इंग्लैंड टीम ने अपने शानदार प्रदर्शन के चलते 4-1 से जीत लिया हैं.
भारतीय टीम का इस सीरीज में बहुत खराब प्रदर्शन रहा, भारतीय टीम के गेंदबाजो ने तो अच्छी गेंदबाजी की थी, लेकिन भारतीय बल्लेबाज सीरीज में कुछ खास नहीं कर पाये.
ट्रेंट ब्रिज को छोड़ सभी टेस्ट में मिली हार

बता दें, कि इस टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम की शुरूआत ही हार से हुई थी. भारतीय टीम को एजबेस्टन में हुए पहले टेस्ट में 31 रन से हार का सामना करना पड़ा था. वहीं लॉर्ड्स टेस्ट मैच में इंग्लैंड की टीम ने भारत को एक पारी व 159 रन से हराया था.
हालाँकि, ट्रेंट ब्रिज में खेले गये तीसरे टेस्ट में भारत ने शानदार वापसी करते हुए 203 रन के अंतर से जीत हासिल की थी, लेकिन चौथे टेस्ट मैच में भारतीय टीम को 60 रन के अंतर से हार मिली थी और पांचवे टेस्ट मैच में भारतीय टीम को 118 रन के अंतर से हार मिली थी.
अब धोनी ने बताई भारतीय टीम के हार की वजह

इसी बीच भारतीय टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी ने भारतीय टीम के इंग्लैंड दौरे में सीरीज हार की असली वजह बताई हैं. धोनी का मनाना हैं, कि भारतीय टीम ने इंग्लैंड में ज्यादा अभ्यास मैच नहीं खेले और इसी कारण भारतीय टीम को वहां सीरीज हार का सामना करना पड़ा.
कम अभ्यास मैच खेले, इसलिए बल्लेबाजों को हुई परेशानी

रांची में एक प्रोग्राम में भारतीय टीम के पूर्व कप्तान धोनी ने कहा,
“सीरीज से पहले अभ्यास भारतीय टीम ने कम अभ्यास मैच खेली, यही वजह है कि बल्लेबाजों को इंग्लैंड में खेलने में परेशानी हुई. यह खेल का एक हिस्सा है और हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि रैंकिंग में भारत वर्तमान में दुनिया की नंबर 1 टेस्ट टीम हैं.”
The post महेंद्र सिंह धोनी ने बताया बतौर कप्तान विराट की वो गलती जिसकी वजह से टीम इंडिया को करना पड़ा शर्मनाक हार का सामना appeared first on SportzWiki Hindi.