Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

आगामी आईपीएल के लिए आरसीबी ने नेहरा को दी ये बड़ी जिम्मेदारी

स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय टीम के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज रहें आशीष नेहरा ने भले ही क्रिकेट खेलने से संन्यास ले लिया हो लेकिन वह खेल को कभी नगी छोड़ सकते। क्रिकेट जगत से संन्यास लेने के बाद आशीष नेहरा ने इस साल जनवरी में आईपीएल टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के गेंदबाजी कोच बने थे। अब खबर आ रही है कि आईपीएल टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के गेंदबाजी कोच आशीष नेहरा को टीम का फिर से कोच नियुक्त किया गया है। अब इस बार भी वह आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को टिप्स देते नजर आयेगे।

रिपोर्ट के अनुसार बताया जा रहा है कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने आशीष नेहरा को कोच नियुक्त किया है। खबर आ रही है कि हाल ही में आरसीबी का कोच नियुक्त होने पर नेहरा ने कहा, एक बार फिर मेरे लिए यह ख़ुशी की बात है कि आरसीबी ने मुझे इस बात का मोका दिया। उन्होंने कहा इस साल जनवरी में आरसीबी की कोचिग टीम में शामिल होना मेरे लिए गर्व की बात है। साथ ही नेहरा ने कहा कि आरसीबी की लीडरशिप टीम में शामिल करने के लिए मैं टीम प्रबंधन को धन्यवाद देता हूं कि उन्होंने मुझे यह मोका दिया। भारतीय टीम के दिग्गज खिलाड़ियों में से एक रहें नेहरा भारतीय टीम की और से क्रिकेट के सभी प्रारूपों खेल चुके हैं। साथ ही अभी कुछ समय फेल उन्होंने ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास ले लिया था।

आशीष नेहरा ने भारतीय टीम की और से दो बार विश्व कप खेला है साथ ही उन्होंने टीम के साथ दो एशिया कप और तीन चैंपियंस ट्रॉफी में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी है। हरा आईपीएल में दिल्ली डेयरडेविल्स, मुंबई इंडियंस, पुणे वॉरियर्स, चेन्नई सुपरकिग्स और सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से भी खेल चुके हैं। पूर्व भारतीय तेज़ गेंदबाज नेहरा अब गैरी कस्र्टन के साथ आरसीबी की कोचिग टीम का हिस्सा होंगे। आरसीबी का कहना है कि आशीष नेहरा टीम को बेहतर बनाते नजर आएगा।



Herald