Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इंग्लैंड के इस दिग्गज खिलाड़ी ने लिया संन्यास, भारत के खिलाफ खेलेंगे अंतिम मैच

स्पोर्ट्स डेस्क। हाल ही में साउथेम्प्टन में खेला गया भारत और इंग्लैंड चौथा टेस्ट मैच में भारत को इंग्लैंड ने 60 रनों से मात दी। इसके साथ ही इंग्लैंड टेस्ट सीरिज पर भी कब्जा का लिया। इस बीच ही खबर आ रही है कि इंग्लैंड के पूर्व कप्तान एलिस्टेयर कुक ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा कर दी है। बताया जा रहा है कि अब भारत के खिलाफ सात सितम्बर होने जा रहें आखिरी टेस्ट मैच वह आखरी बार खेलेगे। कहा जा रहा है कि के इंग्लैंड टीम के महान बल्लेबाजों में से एक एलिस्टेयर कुक ने भारत के खिलाफ ही अपने टेस्ट करियर की शुरुआत की थी। और वह अब भारत के खिलाफ भी संन्यास लेने जा रहें है।

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान एलिस्टेयर कुक ने अपना पहला टेस्ट मैच भारत के खिलाफ कानपुर में 1 से 5 मार्च, 2006 को खेला था। और अब अपना अंतिम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच भी ओवल के मैदान में भारत के खिलाफ ही खेलेंगे । यह मैच भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का पांचवां और अन्तिम मुकाबला होगा। विश्व के छठे सबसे सफल बल्लेबाज कुक ने अपने करियर के दौरान 160 टेस्ट मैचों में अभी तक 12254 रन बनाए हैं। हाल ही में उन्होंने संन्यास लेने की घोषणा की है। इस सीरिज में अभी तक एलिस्टेयर कुक कुछ कमाल नही दिखा पाए है। इस सीरीज में अभी तक एक भी अर्धशतक नहीं लगा पाए हैं।

साथ ही उन्होंने संन्यास घोषणा करते हुए कहा कि टीम इंडिया के खिलाफ ओवल टेस्ट मेरे कॅरियर का अन्तिम टेस्ट मैच होगा। एलिस्टेयर कुक टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में छठे स्थान पर मौजूद हैं। इस मामले में उनसे आगे श्रीलंका के कुमार संगकारा (12400), भारत के राहुल द्रविड़ (13288), दक्षिण अफ्रीका के जैक्स कालिस (13289), ऑस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग (13378) और सचिन तेंदुलकर (15921) हैं।



Herald