Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

यूएई में एशिया कप होने से भारत को पछाड़ पाकिस्तान बना एशिया कप जीतने का प्रबल दावेदार

एशिया कप-2018 का आयोजन इस बार संयुक्त अरब अमीरात(यूएई) में होने जा रहा है. 15 सितंबर से शुरु होने वाले इस एशिया कप में एशिया की 6 टीमें ख़िताब पर कब्ज़ा जमाने के इरादे से मैदान पर उतरेंगी. पिछले एशिया कप की चैंपियन भारतीय टीम अपनी बादशाहत कायम रखना चाहेगी.

एशिया कप का पहली बार आयोजन 1984 में हुआ था. कुल मिलकर अभी तक 13 टूर्नामेंट हो चुके हैं. जिसमें सबसे अधिक बार भारतीय टीम ने ख़िताब पर कब्ज़ा जमाया. भारत 6 बार एशिया कप का चैंपियन बन चुका है. इसके बाद दूसरे नंबर पर श्रीलंका है जिसने 5 पर ख़िताब जीता है. जबकि पाकिस्तान टीम दो बार ही एशिया चैंपियन बन पायी.

यूएई में खेलने का पाकिस्तान को होगा फायदा

यूएई में एशिया कप होने से सर्वाधिक फायदा पाकिस्तान टीम को होगा. यह बात पाकिस्तान टीम के कप्तान सरफराज अहमद भी कह चुके हैं. दरसल पाकिस्तान टीम अपना घरेलू क्रिकेट यूएई में ही खेल रही है. यूएई पाकिस्तान का मौजूदा समय में होम ग्राउंड बना हुआ है. इसीलिए पाकिस्तान टीम ने यूएई में काफी क्रिकेट खेला है और निरंतर खेलती आ रही है.

जिसका फायदा उसे एशिया कप में होगा. पाकिस्तान टीम के खिलाड़ियों को वहां की परिस्थितियों में खेलने का अधिक अनुभव है. जबकि दूसरे खिलाड़ियों को वहां की परिस्थितियों से तालमेल बिठाना होगा. वहीं पाक टीम के पास एक मानसिक बढ़त रहेगी.

इस वजह से यूएई पाकिस्तान का होम ग्राउंड 

2009 में पाकिस्तान दौरे पर गयी श्रीलंका टीम आतंकवादियों के हमले का शिकार हो गयी थी. इसके बाद से टीमों ने पाकिस्तान जाकर खेलने से इनकार कर दिया और पाकिस्तान को यूएई को अपना होम ग्राउंड बनाना पड़ा.

हालांकि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड पाक में फिर से क्रिकेट लाने की पूरी कोशिश में लगा हुआ है. इसी वर्ष वेस्टइंडीज टीम ने श्रीलंका के बाद दौरा किया था. इस दौरान टी-20 सीरीज खेली गयी थी. लेकिन इस सीरीज में वेस्टइंडीज के कई दिग्गज खिलाड़ी शामिल नहीं हुए थे.

The post यूएई में एशिया कप होने से भारत को पछाड़ पाकिस्तान बना एशिया कप जीतने का प्रबल दावेदार appeared first on SportzWiki Hindi.