Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

वीडियो- सुई-धागा फिल्म के प्रमोशन के दौरान माहौल हुआ विराटमय तो अनुष्का ने दिया बहुत दिलचस्प जवाब

भारत में मौजूदा दौर में सबसे चर्चित जोड़ी के रूप मे अगर कोई है तो है है भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली और उनकी पत्नी बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा…. इन दिनों विराट-अनुष्का का कपल देश में हर जगह सुर्खियों में है जहां क्रिकेट का मैदान हो या बॉलीवुड का गलियारा….. ये जोड़ी तो सुपरहीट है।

अनुष्का शर्मा इन दिनों है अपनी फिल्म सुई-धागा के प्रमोशन में व्यस्त

इन दिनों बॉलीवुड अदाकारा अनुष्का शर्मा अपनी आने वाली फिल्म सुई-धागा के प्रमोशन में लगी हुई है। इस फिल्म के एक्टर वरूण धवन और अनुष्का शर्मा अपनी आगामी फिल्म के जबरदस्त प्रमोशन में लगे हुए हैं। अपनी फिल्म के ट्रेलर के रिलीज होने के बाद वो प्रमोशन के लिए जयपुर में विवेकानंद ग्लोबल यूनिवर्सिटी पहुंचे।

जयपुर में प्रमोशन के दौरान अनुष्का को देखते ही फैंस चिल्लाए विराट… विराट….

वरुण धवन और अनुष्का शर्मा जब स्टेज पर प्रमोशन के लिए जैसे ही पहुंचे वहां पर एक बड़ा ही जबरदस्त माहौल देखने को मिला। वहां मौजूद सैकड़ो फैंस जैसे ही अनुष्का शर्मा को देखा जोर जोर से विराट…. विराट…. कहने लगे। पूरा माहौल विराट कोहली की धून से गूंज उठा।

अनुष्का शर्मा ने विराट की गूंज पर फैंस को दिया दिलचस्प जवाब

जब वहां मौजूद फैंस ने जैसे ही उनके पति और भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली के नाम की गूंज लगाई अनुष्का स्टेज पर कुछ शरमा गई। तो वहीं दूसरी तरफ वरूण धवन ने कहा कि मुझे भी उनसे प्रेम है। तो अनुष्का शर्मा जरूर इस बात से शरमा गई लेकिन वरूण धवन के कहने के बाद उन्होंने अपने और विराट कोहली के फैंस से जो कहा वो बड़ा दिलचस्प रहा।

सबको उनसे प्रेम है मुझे भी है

अनुष्का ने सुई धागा के प्रमोशन के दौरान ये सुनते ही  अपने फैंस से कहा कि “जी हां.. हां… सबको उनसे प्रेम है मुझे भी है। सबको उनकी याद आ रही है मुझे भी आ रही है। “इसके बाद तो ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो चला है।

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।

The post वीडियो- सुई-धागा फिल्म के प्रमोशन के दौरान माहौल हुआ विराटमय तो अनुष्का ने दिया बहुत दिलचस्प जवाब appeared first on SportzWiki Hindi.