स्पोर्ट्स डेस्क। भारत और इंग्लैंड के बीच 5वें टेस्ट मैच में भारत ने एक बार फिर खुद को मुश्किल परिस्थिति में डाल लिया है। पहले तो उन्होंने इंग्लैंड को 7 विकेट पर 181 रन से 322 रन बनाने दिए, उसके बाद खराब बल्लेबाजी के कारण उन्हें 40 रन की बेशकीमती बढ़त दे दी। दूसरी पारी में इंग्लैंड ने 2 विकेट पर 114 रन बना लिए हैं और उसके पास अब 154 रन की बढ़त है। लेकिन हनुमा विहारी ने टीम इंडिया के लिए संकटमोचक बन गए और उन्होंने भारत की लड़खड़ाती पारी को ना सिर्फ संभाला बल्कि भारत को मैच में वापस ला दिया।
Ind vs Eng : रविंद्र जडेजा ने किया कमाल लेकिन भारतीय टीम ने बनाया यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले ही मैच में हनुमा ने बेहतरीन बल्लेबाजी की और 56 रनों की पारी खेली। अपनी पारी से हनुमा ने कई बड़े रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिए। तीसरे दिन का खेल खत्म होने के बाद हनुमा ने बड़ा बयान देते हुए बताया कि उनकी सफलता के पीछे कौन है।
भारत के इस खिलाड़ी ने इंग्लैंड के खिलाफ अपने डेब्यू मैच में ही बनाया ये शानदार रिकॉर्ड
हनुमा ने बताया कि उनकी सफलता का पूरा श्रेय राहुल द्रविड़ को जाता है। हनुमा ने कहा कि जब मुझ टीम में शामिल किया गया तो मैंने राहुल सर को फोन किया और उन्हें बताया कि मेरा डेब्यू होने वाला है। राहुल सर ने कहा कि तुम्हारे पास प्रतिभा है, सोच है। वहां जाओ और अपने खेल का लुत्फ उठाओ।
ब्रायन लारा को पीछे छोड़ विराट कोहली ने रचा इतिहास, एक और रिकॉर्ड किया अपने नाम
हनुमा ने ये भी कहा कि राहुल सर ने यहां तक पहुंचने में मेरी बहुत मदद की है। हनुमा ने कहा, 'मैं राहुल सर को श्रेय देना चाहूंगा। मुझे राहुल से बहुत कुछ सीखने को मिला है, उन्होंने मुझमें विश्वास जगाया और इसलिए मैं आज यहां हूं।'
Herald