भारत और बांग्लादेश के बीच एशिया कप का फाइनल मुकाबला तय हो गया है. ऐसे में बांग्लादेश इस मैच को लेकर किसी भी तरह की कोई भी कमी नही छोड़ना चाहता है. वही अब टीम के स्टार बल्लेबाज़ रहीम ने भारत के खिलाफ माइंडगेम्स खेलने भी शुरू कर दिए है. उनका कहना है कि उनकी टीम भारत को भी हरा सकती है. उनका दिन भी ख़राब हो सकता है.
भारत का दिन भी ख़राब हो सकता है

मुश्फिकुर ने भारत के खिलाफ फाइनल मुकाबले से पहले कहा कि
“हमारी टीम का आत्मविश्वास बढ़ा हुआ है लेकिन मुझे लगता है कि हमने तीनों विभागों में अब तक टूर्नामेंट में हमने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं किया है. हम एक टीम के रूप में ऊपरी क्रम में बल्लेबाजी में संघर्ष कर रहे हैं. यदि भारत के खिलाफ हमारे शुरुआती बल्लेबाज अच्छा प्रदर्शन करने में सफल होते हैं तो इससे अंतर पैदा होगा. आप देख रहे हैं कि भारतीय टीम शानदार क्रिकेट खेल रही है लेकिन वो भी इंसान हैं और उनसे भी गलतियां हो सकती हैं.”
हम इस बार एशिया को जीत सकते है

पाकिस्तान के खिलाफ करो या मरो मुकाबले में शतक से 1 रन से चूकने वाले मुश्फिकर ने कहा कि
“निश्चित तौर पर हम एशिया कप जीत सकते हैं. टूर्नामेंट में पहुंचने से पहले हमने ये लक्ष्य बनाया था कि कम से कम फाइनल तक पहुंचें और खिताबी मुकाबले में अपनी सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट खेलें.”
उन्होंने आगे कहा कि
“निश्चित तौर पर फाइनल में ऐसा ही होगा. हमने यहां तक पहुंचने के लिए कड़ी मेहनत और मशक्कत की है. हमारे खिताब जीतने की पूरी संभावना है.”
आपको बता दें कि दोनों टीमों की श्रीलंका में आयोजित निदहास ट्ऱॉफी के फाइनल में भी खिताबी भिड़ंत हुई थी. जिसमें दिनेश कार्तिक ने आखिरी गेंद पर विजयी छक्का जड़ा था. उस टूर्नामेंट में भी टीम की कमान रोहित शर्मा के हाथों में थी. इस वजह से टीम इंडिया के पास मनोवैज्ञानिक बढ़त होगी.
The post फाइनल से मुशफिकुर रहीम ने भारत के खिलाफ खेला माइंडगेम, कहा अगर ऐसा हुआ तो बुरी तरह हारेगा भारत appeared first on SportzWiki Hindi.