Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ग्रेग चैपल भी हुए विराट कोहली फैन, बताया दुनिया का सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज

भारत के कप्तान विराट कोहली इस समय अपने करियर के सबसे अच्छे दौर से गुजर रहें हैं. विराट कोहली इस समय दुनिया भर में रन बना रहें हैं.हाल में ही इंग्लैंड में अपने ख़राब रिकॉर्ड की वजह से लोगों की आलोचना का शिकार हो रहे विराट कोहली ने यहाँ पर सबका मुंह बंद कर दिया है.

वहीं अब ऑस्ट्रेलिया के महान बल्लेबाज़ ग्रेग चैपल भी विराट कोहली के दीवाने हो गए है और उनकी लगतार तारीफ कर रहें हैं. भारतीय कप्तान विराट कोहली ने ग्रेग चैपल को भी अपने खेल का कायल बना लिया है। इतना की यह पूर्व आॅस्ट्रेलियाई बल्लेबाज विराट की प्रशंसा करते नहीं थक रहे हैं.

वो दुनिया के बेस्ट बैट्समैन है 

ग्रेग चैपल ने विराट के खेल की प्रशंसा करते हुए कहा कि उसने इंग्लैंड में अपनी बल्लेबाजी से साबित कर दिया है कि वह वर्तमान समय में दुनिया का सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज है. उसकी कप्तानी का आक्रामक अंदाज प्रशंसा के लिए मजबूर करता है. ट्रेंट ब्रिज टेस्ट मैच में विराट की अजिंक्य रहाणे के साथ पांचवें विकेट के लिए 159 रन की साझेदारी भारत की जीत का कारण बनी. भारतीय गेंदबाज निरंतरता के साथ बहुत अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं और इंग्लैंड की परिस्थितियों का जमकर लाभ उठा रहे हैं.

आप को बता दें कि भारत के कप्तान विराट कोहली इंग्लैंड में अपने ख़राब पदर्शन की वजह से हमेशा से ही आलोचकों के निशाने पर रहते थे.लेकिन इस बार उन्होंने सबका मुंह बंद कर दिया है.

इंग्लैंड के खिलाफ हुए टेस्ट सीरीज में उन्होंने अभी तक 500 से ज्यादा रन बनाए है. सबसे हैरान करने वाली बात है ये है कि कोहली को पिछले टूर पर सबसे ज्यादा आउट करने वाले इंग्लैंड के महान गेंदबाज़ जेम्स एंडरसन एक बार भी आउट नही कर पाए हैं और कोहली ने टेस्ट क्रिकेट में भी शीर्ष स्थान पर कब्ज़ा कर लिया है.

The post ग्रेग चैपल भी हुए विराट कोहली फैन, बताया दुनिया का सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज appeared first on SportzWiki Hindi.