Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज में हार्दिक पंड्या का खेलना संदिग्ध, इन तीन ऑलराउंडर में से एक को मिल सकती है जगह

भारतीय टीम इन दिनों तो संयुक्त अरब अमीरात में खेले जा रहे एशिया कप में खेल रही हैं लेकिन इसी बीच बुधवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान होने जा रहा है।

वेस्टइंडीज की कमजोर टीम को देखते हुए चयनकर्ता कुछ युवा खिलाड़ियों को मौका दे सकते हैं तो वहीं कुछ अनुभवी सीनियर खिलाड़ियों को आराम दे सकते हैं।

वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट टीम की चयन कल, हार्दिक पंड्या का खेलना संदिग्ध

वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज में स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या का खेलना संदिग्ध है। हार्दिक पंड्या को एशिया कप के दौरान पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए ग्रुप मैच में अचानक से कमर दर्द होने लगा, जिसके बाद उनके कमर में चोट होना बताया गया है। ऐसे में हार्दिक पंड्या एशिया कप से तो बाहर हो गए तो वहीं वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भी खेलना संदिग्ध है।

हार्दिक पंड्या की जगह इन तीन खिलाड़ियों में से एक को मिल सकता है मौका

ऐसे में वेस्टइंडीज के खिलाफ चयनकर्ता हार्दिक पंड्या की गैरमौजूदगी में एक युवा ऑलराउंडर खिलाड़ी को मौका दे सकते हैं। तो आज हम आपको बताते हैं वो तीन युवा ऑलराउंडर खिलाड़ी जिनको मिल सकती है हार्दिक पंड्या की जगह…..

जलज सक्सेना

मध्यप्रदेश के अनुभवी ऑलराउंडर खिलाड़ी जलज सक्सेना पिछले काफी समय से घरेलु क्रिकेट में शानदार प्रदरेशन कर रहे हैं। जलज सक्सेना ने अपने ऑलराउंडर प्रदर्शन से खूब प्रभावित किया है। जलज सक्सेना पिछले गणजी सीजन से मध्यप्रदेश की जगह केरल की टीम से खेल रहे हैं। जलज का प्रदर्शन बहुत ही सराहनीय रहा है।

31 साल के जलज सक्सेना के नाम घरेलु क्रिकेट में 100 प्रथम श्रेणी मैचों में 37.55 की औसत से 5445 रन बनाए, तो वहीं गेंदबाजी में 29.22 की शानदार औसत से 263 विकेट हासिल किए हैं।

विजय शंकर

तमिलनाडू के रणजी कप्तान युवा ऑलराउंडर खिलाड़ी विजय शंकर ने अपने घरेलु क्रिकेट करियर में अब तक बहुत ही प्रभावित किया है। भारत के लिए टी-20 क्रिकेट में डेब्यू कर चुके विजय शंकर को उसके बाद से मौका नहीं मिला है, लेकिन इस खिलाड़ी में जबरदस्त प्रतिभा देखी जा सकती है।

27 साल के विजय शंकर के प्रथम श्रेणी क्रिकेट के आंकड़े को देखे तो इन्होंने ऑलराउंडर के रूप में अच्छा प्रदर्शन किया है। अब तक विजय शंकर ने 34 मैचों में 47.24 की औसत से 1748 रन बनाए हैं तो वहीं गेंदबाजी में 29 विकेट अपने नाम किए हैं।

क्रुणाल पंड्या

भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या के बड़े भाई क्रुणाल पंड्या भी एक शानदार ऑलराउंडर खिलाड़ी हैं। क्रुणाल पंड्या ने घरेलु क्रिकेट के साथ ही आईपीएल में अपने हरफनमौला खिलाड़ी के रूप में साबित किया।

बडौदा के  क्रुणाल पंड्या के अब तक के प्रथम श्रेणी क्रिकेट करियर पर नजर डाली जाए तो उन्होंने 37 मैचों में 35.90 की औसत से 1077 रन बनाए तो वहीं अपने नाम 36 विकेट भी किए हैं।

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।

 

The post वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज में हार्दिक पंड्या का खेलना संदिग्ध, इन तीन ऑलराउंडर में से एक को मिल सकती है जगह appeared first on SportzWiki Hindi.