Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

बास्केटबॉल : विश्व कप क्वालीफायर में अमेरिका ने पनामा को दी मात 

पनामा| अमेरिका की टीम ने फीबा बास्केटबॉल विश्व कप-2019 के क्वालीफाइंग के दूसरे दौर में पनामा को 78-48 से मात दी। इस मैच में पनामा की टीम ने अच्छी शुरुआत की थी, लेकिन अमेरिका के डिफेंस के आगे कमजोर पड़ने के कारण उसे हार का सामना करना पड़ा।
इस मैच के पहले क्वार्टर में अमेरिका ने पनामा के खिलाफ 18-7 से बढ़त बना ली थी। इस बढ़त से अमेरिका ने पनामा पर अपना दबाव बनाए रखा। पहले हाफ में अमेरिका की टीम का स्कोर पनाम के खिलाफ 36-23 था। अंत में अमेरिका की टीम ने जीत हासिल की।

इस मैच में अमेरिका के लिए रेगी हियेर्न और ड्वेन बाकोन ने सबसे अधिक स्कोर किया। पनामा के लिए जेवियर कार्टर और जेवियर रोड्रिगेज ने सबसे अधिक स्कोर हासिल किए।

The post बास्केटबॉल : विश्व कप क्वालीफायर में अमेरिका ने पनामा को दी मात  appeared first on Puri Dunia | पूरी दुनिया.