खेल डेस्क। इंग्लैंड के पूर्व कप्तान एलिस्टेयर कुक ने भारत के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन अन्तिम मैच की पहली पारी में किया है। उन्होंने शुक्रवार को शुरू हुए पांचवें टेस्ट मैच की पहली पारी में 71 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। इस पारी के दौरान मेजबान टीम के इस सलामी बल्लेबाज ने कई उपलब्धियां अपने नाम की है।
इस कारण होती है हनुमा विहारी की दुनिया के दिग्गज बल्लेबाजों में गिनती
उन्होंने अपने विदाई मैच में उतरने के साथ ही भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा टेस्ट मैच करने का रिकॉर्ड अपने नाम कर दिया है। यह कुक का भारत के खिलाफ 30वां मैच था। इससे पहले भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा मैच खेलने का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग के नाम दर्ज था। उन्होंने भारत के विरूद्ध 29 मैच खेले थे।
INDvsENG: भारतीय गेंदबाजों ने दिखाया कमाल, पहली पारी में इंग्लैंड को दिए बड़े झटके
कुक ने मैच में अर्धशतकीय पारी खेली, उनकी ये पारी पांच मैचों की इस सीरीज में दोनों टीमों की ओर से किसी भी सलामी बल्लेबाज का पहला अर्धशतक है।
अपने अंतरराष्ट्रीय करियर का विदाई टेस्ट खेल रहे एलेस्टेयर कुक 71 रन की अर्धशतकीय पारी खेलकर भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की गेंद पर आउट हुए। वे मैच के पहले दिन मेजबान टीम की ओर से सर्वश्रेष्ठ स्कोरर रहे। कुक ने अपनी पारी में 190 गेंदों का सामना किया। इस दौरान उन्होंने आठ चौके लगाए।
विराट कोहली से लगता है पाकिस्तानी टीम को डर, इशारों ही इशारों में इस पाक गेंदबाज ने कह दी ये बात
मैच के पहले दिन भारतीय कप्तान विराट कोहली के नाम भी एक रिकॉड दर्ज हो गया हैं। वह एक सीरीज के सभी पांच मैचों में टॉस हारने वाले भारत के तीसरे कप्तान बन गए हैं। इससे पहले भारत की ओर से लाला अमरनाथ और कपिल देव ने पांच मैचों की सीरीज के सभी मैचों में टॉस हारे थे।
भारत के इन गेंदबाजों ने टेस्ट मैचों में चटकाए सबसे ज्यादा विकेट, टॉप में है ये गेंदबाज
लाला अमरनाथ ने 1948-49 में और ऑलराउंडर कपिल देव ने 1982-83 में वेस्टइंडीज के खिलाफ सभी पांच मैचों में टॉस गंवाए थे।