Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

एशिया कप : अफगानिस्तान के साथ टाई हुए मैच में रोने वाले लड़के ने बताया रोने की असली वजह

भारतीय टीम ने एशिया कप-2018 का अपना अंतिम सुपर-4 मुकाबला अफगानिस्तान के खिलाफ खेला. इस मैच में कप्तानी महेंद्र सिंह धोनी कर रहे थे. मैच में भारतीय टीम जीत दर्ज नहीं कर सकी और मुकाबला टाई रहा. इस टाई को देखने के बाद धोनी का एक छोटा फैन बेहद निराश हुआ और रोने लगा था.

बीते मंगलवार को हुए अफगानिस्तान के साथ मैच में कप्तान रोहित शर्मा और उपकप्तान शिखर धवन सहित पांच अहम खिलाड़ी इस मैच का हिस्सा नहीं बने थे. जिसके चलते लगभग दो साल बाद धोनी वनडे मैच में कप्तानी करते हुए दिखाई दिए.

अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 252 रन बनाए. लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम 252 रन बनाकर 49.5 ओवर में ऑल आउट हो गयी और मैच टाई हो गया. भारत को अंतिम दो गेंदों पर जीत के लिए एक रन की ज़रूरत थी.

क्रीज़ पर मौजूद रविंद्र जडेजा ने छक्का लगाकर मैच ख़त्म करने का प्रयास किया मगर गेंद बाउंड्री तक नहीं गयी और वह आखिरी विकेट के रूप में आउट हो गए.

क्या कहा धोनी के फैन अर्जन सिंह ने  

महेंद्र सिंह धोनी के फैन अर्जन सिंह ने एएनआई को बताया कि ”मैंने मैच का काफी आनंद उठाया. पर आखिरी गेंद जो हवा थी, मैं आशा कर रहा था कि वो 6 जाएगी मगर फील्डर द्वारा कैच करली गयी. इसलिए मैं काफी रोया. मैं धोनी को कप्तान के तौर पर आखिरी वनडे मैच में हारते हुए नहीं देखना चाहता था.”

उल्लेखनीय है कि धोनी ने अफगानिस्तान के खिलाफ कप्तानी करने से पहले आखिरी बार 2016 के अंत में वनडे मैच में कप्तानी की थी. जबकि जनवरी 2017 में उन्होंने कप्तानी छोड़ने की घोषणा करदी थी. इसके बाद ही विराट कोहली को सभी फ़ॉर्मेट की कप्तानी सौंप दी गयी. एशिया कप में विराट कोहली को आराम दिए जाने पर रोहित शर्मा ने कप्तानी की कमान संभाली है.

The post एशिया कप : अफगानिस्तान के साथ टाई हुए मैच में रोने वाले लड़के ने बताया रोने की असली वजह appeared first on SportzWiki Hindi.