न्योन (स्विट्जरलैंड। यूरोप के शीर्ष स्तरीय कोचों ने यूईएफए से फुटबाल प्रतियोगिताओं में इस्तेमाल होने वाले अवे गोल के नियम पर समीक्षा की मांग की है। वेबसाइट ‘ईएसपीएन’ की रिपोर्ट के अनुसार, कोचों का कहना है कि अवे गोल को स्कोर करना अब उतना मुश्किल नहीं रह गया है, जितना पहले हुआ करता था।
वार्षिक बैठक में अवे गोल की समीक्षा की मांग करने वाले कोचों में जुवेंतस के कोच मासिमिलियानो एलेग्री, नपोली के कोच कार्लोस एंसेलोटी, आर्सेनल कोच उनाई एमेरी, रियल मेड्रिड कोच जुलेन लोपेतेगुई, मैनचेस्टर युनाइटेड कोच जोस मोरिन्हो, पेरिस सेंट जर्मेन के कोच थोमस तुशेल और आर्सेनल फुटबाल क्लब के पूर्व कोच आर्सेने वेंगर शामिल थे।
मार्चेती ने कहा, “कोचों का मानना है कि अवे गोल को स्कोर करना उतना मुश्किल नहीं रह गया है, जितना पहले कभी हुआ करता था। उन्हें लगता है कि इस नियम की समीक्षा होनी चाहिए और हम ऐसा करेंगे।”
The post अवे गोल को स्कोर करना मुश्किल नहीं रह गया : कोच appeared first on Puri Dunia | पूरी दुनिया.