Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

हार के बाद भी हांगकांग ने कप्तान ने कहा कुछ ऐसा, जीता करोड़ो भारतीयों समेत क्रिकेट फैन्स का दिल

एशिया कप में आज भारत और हांगकांग का सामना हुआ. इस मैच में टॉस हांगकांग के कप्तान ने जीता. इस दौरान उन्होंने पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया. भारत के लिए आज मैच में खलील अहमद ने डेब्यू किया.

धवन ने दिखाया दम

हांगकांग ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया. शुरुआत में बड़े स्कोर की ओर जाता दिख रहा भारत आखिरी के ओवरों में लड़खड़ गया और 50 ओवरों में 7 विकेट पर 285 रन बनाए. शिखर धवन ने धमाकेदार बैटिंग करते हुए अपना 14वां शतक मारा.

उन्होंने 127 रनों की शानदार पारी खेली. हांगकांग के लिए सबसे ज्यादा 3 विकेट किंचित शाह को मिले. इसके अलावा एहसान खान ने 2 और एहसान नवाज और एजाज को 1-1 विकेट हासिल हुए.

हांगकांग ने दिखाई ताकत 

हॉन्ग कॉन्ग के ओपनर निजाकत खान और कप्तान अंशुमन रथ की जोड़ी ने भारतीय गेंदबाजों की नाक में दम कर दिया. दोनों ने 34.1 ओवर में 174 रनों की साझेदारी की. निजाकत खान ने 92 और अंशुमन रथ ने 73 रन बनाए.

हालांकि अनुभवहीन हॉन्ग कॉन्ग अच्छी शुरुआत के बाद भी मैच हार गई. टीम इंडिया के लिए स्पिनर युजवेंद्र चहल और डेब्यू करने वाले तेज गेंदबाज खलील अहमद ने 3-3 और कुलदीप यादव ने 2 विकेट अपने नाम किए.

मुझे मेरी टीम पर गर्व है 

मैच के बाद बात करते हुए हांगकांग के कप्तान ने कहा कि

“मुझे मेरी टीम पर गर्व हैं. हम जिस हालात में थे, हम जीत हासिल कर सकते थे. हमने शुरुआत अच्छी की थी, लेकिन हमने बीच में काफी ज्यादा विकेट खो दिए. इसके लिए हमें भारतीय गेंदबाजों को श्रेय देना होगा.उन्होंने अच्छा किया. हम इस बार बिना किसी भी दबाव के आए थे और हम खुश है कि हमने दुनिया की नंबर वन डे टीम के सामने ऐसा प्रदर्शन किया है. हमने डेथ ओवर में भी अच्छी गेंदबाज़ी की थी. मुझे लगता है धवन और रायुडू ने अच्छा किया था, मुझे लग रहा था कि शायद भारत 350 रन बना लेगा, लेकिन हमारे गेंदबाजों ने अच्छा किया.”

The post हार के बाद भी हांगकांग ने कप्तान ने कहा कुछ ऐसा, जीता करोड़ो भारतीयों समेत क्रिकेट फैन्स का दिल appeared first on SportzWiki Hindi.