Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

एशिया कप: पाक के खिलाफ भारतीय टीम में हो सकते हैं ये बड़े बदलाव

खेल डेस्क। टीम इंडिया आज एशिया कप के महत्वपूर्ण मुकाबले में पाकिस्तान से भिड़ेगी। इस मुकाबले में भारतीय टीम में कई बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

अपने पहले ही मैच में हांगकांग के खिलाफ तीन विकेट लेेकर शानदार प्रदर्शन करने वाले राजस्थान के युवा खिलाड़ी खलील अहमद को पाकिस्तान के खिलाफ आज शाम पांच बजे दुबई में शुरू होने वाले मैच में अनुभवी तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के लिए स्थान खाली करना पड़ सकता है।

पाकिस्तान के खिलाफ इस भारतीय बल्लेबाज का हमेशा चलता है बल्ला, देखिए आंकड़े

वहीं दो अन्य परिवर्तन भी टीम में देखने को मिल सकते हैं। इसके तहत हांगकांग के खिलाफ 33 रन की शानदार पारी खेलने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक और तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुर को भी पाकिस्तान के खिलाफ होने वाल मैच में बाहर बैठना पड़ सकता है।

आज से ठीक 11 साल पहले युवराज सिंह ने बनाया था ये अनोखा रिकॉर्ड, चौंक जाओंगे जानकर

अगर ऐसा होता तो इस मैच के लिए दिनेश कार्तिक के स्थान पर लोकेश राहुल और शार्दुल ठाकुर के स्थान पर ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या का चयन किया जा सकता है। हांगकांग के खिलाफ शार्दुल ठाकुर अच्छा प्रदर्शन करने में नाकाम रहे थे।

भारतीयों को निराश कर अब इस टीम की ओर शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं मुरली विजय

भारत और पाकिस्तान के बीच एक साल से अधिक समय बाद मुकाबला खेला जाएगा। इससे पहले दोनों ही टीमें अन्तिम बार चैम्पियंस ट्रॉफी के फाइनल में भिड़ी थीं। इस मुकाबले में पाकिस्तान टीम जीत दर्ज करने में सफल रही। अब भारतीय टीम के पास इस हार का बदला चुकता करने का मौका होगा।

Asia Cup : भारत और पाकिस्तान के खिलाड़ियों के नाम दर्ज हैं ये खास रिकॉर्ड

वैसे एशिया कप में अभी तक भारतीय टीम का पाकिस्तान के खिलाफ दबदबा रहा है। इन दोनों टीमों के बीच इस टूर्नामेंट में 12 मैच खेले गए हैं। जिनमें से टीम इंडिया छह में जीत हासिल करने में सफल रही है। जबकि पाक टीम को पांच मैचों में जीत मिली है। एक मैच दोनों ही टीमों के बीच रद्द हो गया था।