खेल डेस्क। इंग्लैंड के पूर्व कप्तान एलिस्टेयर कुक ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा कर दी है। इंग्लैंड का यह सलामी बल्लेबाज अपने करियर का आखिरी टेस्ट मैच सात सितम्बर से ओवल में खेलगा। यह मैच भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का पांचवां और अन्तिम मुकाबला होगा।
आईसीसी टेस्ट रैंकिंग: विराट कोहली ने बरकरार रखा नम्बर वन का ताज
गौर करने वाली बात ये है कि इंग्लैंड के महान बल्लेबाजों में शूमार एलिस्टेयर कुक ने भारत के खिलाफ ही अपने टेस्ट करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने अपना पहला टेस्ट मैच भारत के खिलाफ कानपुर में 1 से 5 मार्च, 2006 को खेला था। अब वह टीम इंडिया के खिलाफ ही अपना अन्तिम मैच खेलेंगे।
इन टॉप बल्लेबाजों के नाम दर्ज है वनडे में सबसे तेज दोहरा शतक लगाने का रिकॉर्ड
विश्व के छठे सबसे सफल बल्लेबाज कुक ने अपने करियर के दौरान 160 टेस्ट मैचों में अभी तक 12254 रन बनाए हैं। कुक भारत के खिलाफ चल रही टेस्ट सीरीज के दौरान अपने बल्ले से विशेष कमाल नहीं दिखा पाए हैं। वह इस सीरीज में अभी तक एक भी अर्धशतक नहीं लगा सके हैं। वह अभी तक चार मैचों में 17, 12, 29, 17, 21, 13, 0 रन की पारियां ही खेल सके हैं।
सानिया मिर्जा से छेड़छाड़ करने वाले बांग्लादेशी क्रिकेटर पर लगा छह माह का प्रतिबंध
कुक ने अपने संन्यास लेने की बात की जानकारी देते हुए कहा कि काफी सोच विचार के बाद मैंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि टीम इंडिया के खिलाफ ओवल टेस्ट मेरे कॅरियर का अन्तिम टेस्ट मैच होगा।
वह टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में छठे स्थान पर मौजूद हैं। इस मामले में उनसे आगे श्रीलंका के कुमार संगकारा (12400), भारत के राहुल द्रविड़ (13288), दक्षिण अफ्रीका के जैक्स कालिस (13289), ऑस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग (13378) और सचिन तेंदुलकर (15921) हैं।