Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

एडम गिलक्रिस्ट ने की भारत-ऑस्ट्रेलिया सीरीज की भविष्यवाणी, इस टीम को बताया विजेता

steve smith and david warner

भारतीय टीम नवंबर में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाएगी. जहां वनडे, टी-20 और टेस्ट सीरीज खेली जाएगी. इस दौरान ऑस्ट्रेलिया को स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर की गैरमौजूदगी में ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी को कमजोर मान रहे हैं ऑस्ट्रेलिया के पूर्व विकेटकीपर एडम गिलक्रिस्ट.

ये कहा एडम गिलक्रिस्ट ने 

ऑस्ट्रेलिया की गेंदबाजी को मजबूत मगर बल्लेबाजी को कमजोर बताते हुए गिलक्रिस्ट ने कहा ”इन दोनों बल्लेबाजों के ना होने से काफी प्रभाव पड़ेगा. स्मिथ और वॉर्नर ने पिछले कुछ सालों में ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजी क्रम में एक अहम योगदान दिया है. उनकी उनकी अनुपस्थिति में किसी को सामने आना होगा और उसकी क्षतिपूर्ति करनी होगी.”

आगे गिलक्रिस्ट ने कहा ”इसलिए यह बल्लेबाजी क्रम में एक अच्छा अवसर है. यह एक ऐसी जगह है जिसे भरना आसान नहीं है. इसका सीरीज पर काफी प्रभाव दिखेगा. हालांकि हमारे पास विश्वस्तरीय गेंदबाजी अभी भी मौजूद है. तीन-चार तेज गेंदबाजों के साथ नाथन लायन चुनौतीपूर्ण गेंदबाजी आक्रमण बनाते हैं. ऑस्ट्रेलिया के लिए चुनौती बल्लेबाजी में अधिक रन बनाने के लिए होगी. उनके लिए सामने वाली गेंदबाजी आक्रमण का सामना करना आसान नहीं होगा.”

स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर 12-12 महीने का बैन झेल रहे हैं. साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट मैच के दौरान बॉल टेम्परिंग मामले में स्मिथ, वॉर्नर और कैमरून बैनक्राफ्ट को दोषी पाया गया था. जिसके बाद क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने तत्कालीन कप्तान स्टीव स्मिथ और उप कप्तान डेविड वॉर्नर पर 12-12 महीने प्रतिबंध लगा दिया गया था. वहीं बैनक्राफ पर 9 महीने का बैन लगाया गया.

स्टीव स्मिथ टेस्ट क्रिकेट में आईसीसी रैंकिंग में नंबर दो पर मौजूद हैं. अभी हाल ही में विराट कोहली ने उन्हें पीछे कर नंबर एक पर कब्ज़ा जमाया. इससे पहले स्मिथ ही नंबर वन बल्लेबाज बने हुए थे.

स्मिथ ऑस्ट्रेलिया के लिए स्मिथ 64 टेस्ट मैचों में 6199 रन बना चुके हैं. जबकि वॉर्नर ने 74 टेस्ट मैचों में 6363 रन बनाए हैं. स्मिथ और वॉर्नर पर लगा बैन 2019 में होने वाले विश्व कप से पहले खत्म हो जाएगा.

The post एडम गिलक्रिस्ट ने की भारत-ऑस्ट्रेलिया सीरीज की भविष्यवाणी, इस टीम को बताया विजेता appeared first on SportzWiki Hindi.