Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

आस्ट्रेलिया की टेस्ट टीम में मैक्सवेल व हैंड्सकॉम्ब का चयन नहीं

Maxwell and Handscomb not selected in Australia's Test team

मेलबर्न, 11 सितम्बर; पाकिस्तान के खिलाफ खेली जाने वाली टेस्ट सीरीज के लिए बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल और पीटर हैंड्सकॉम्ब को आस्ट्रेलिया टीम में शामिल नहीं किया गया है। वेबसाइट ‘ईएसपीएन’ की रिपोर्ट के अनुसार, क्रिकेट आस्ट्रेलिया (सीए) ने इस सीरीज के लिए घोषित 15 सदस्यीय टीम में एरॉन फिंच और पीटर सिडल को शामिल किया है।

आस्ट्रेलिया की टीम इस साल अक्टूबर में संयुक्त अरब अमीरात में पाकिस्तान के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगी। पहला टेस्ट मैच सात से 11 अक्टूबर तक दुबई में और दूसरा मैच 16 से 20 अक्टूबर तक अबु धाबी में खेला जाएगा।

टिम पेन की कप्तानी में इस टेस्ट सीरीज में खेलने वाली आस्ट्रेलिया टीम में मिशेल नेसेर, ब्रेंडन डोगेट और बल्लेबाज मार्नस लाबुशाग्ने को पहली बार शामिल किया गया है।

सीए के चयनकर्ता ट्रेवर हॉन्स ने कहा, “पीटर और ग्लेन के बारे में हमने बल्लेबाजी ग्रुप पर चर्चा के दौरान बात की थी लेकिन हमें परिस्थितियों और आगामी सीरीज में मिलने वाली चुनौतियों को ध्यान में रखकर फैसला करना था।”

हॉन्स ने कहा कि फिंच एक शानदार खिलाड़ी हैं और उन्हें टेस्ट क्रिकेट में खेलने का मौका देने के लिए यह सही समय है। शेफील्ड शील्ड में उन्होंने बेहतरीन प्रदर्शन किया है।

आस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम :

टिम पेन (कप्तान, विकेटकीपर), एश्टन एगर, ब्रेंडेन डोगेट, एरॉन फिंच, ट्रेविस हेड, जोन होलैंड, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशाग्ने, नाथन ल्योन, मिशेल मार्श, शॉन मार्श, मिशेल नासेर, मैथ्यू रेनशॉ, पीटर सिडल और मिचेल स्टॉर्क।

The post आस्ट्रेलिया की टेस्ट टीम में मैक्सवेल व हैंड्सकॉम्ब का चयन नहीं appeared first on SportzWiki Hindi.