इंग्लैंड के पूर्व कप्तान एलिस्टर कुक ने अभी हाल ही में सोमवार को अपने इंटरनेशनल करियर से संन्यास की घोषणा कर दी। एलिस्टर कुक भारत के खिलाफ खेली जा रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के 7 सितंबर से द ओवल में खेले जाने वाले पांचवें और अंतिम टेस्ट के बाद संन्यास का ऐलान कर दिया है।

एलिस्टर कुक ने किया अपनी वर्ल्ड इलेवन टीम का चयन
इन दिनों अभी इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाजों में से एक एलिस्टर कुक के ही चर्चे हैं। एलिस्टर कुक इंग्लैंड क्रिकेट इतिहास के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज हैं तो साथ ही विश्व क्रिकेट में भी इनका नाम बहुत ही बड़ा है। ऐसे में अगर कोई ऑल टाइम ड्रीम इलेवन टीम का चयन करें भी तो एलिस्टर कुक के उसमें आने की संभावना रहती है।

कुक ने नहीं दी अपनी टीम में एक भी भारतीय को जगह
कुछ ऑलटाइम बेस्ट टेस्ट प्लेयर हैं लेकिन इसी बीच उन्होंने खुद अपनी एक ऑलटाइम वर्ल्ड इलेवन टीम का चयन किया है। एलिस्टर कुक के द्वारा चुनी इस ऑल टाइम वर्ल्ड इलेवन टीम में एक भी भारतीय खिलाड़ी नहीं है। भारतीय खिलाड़ी का उनकी अपनी पसंद की टीम में नहीं रहना हैरान करने वाला जरूर है।

कप्तान और सलामी बल्लेबाज का जिम्मा ग्राहम गूच को
लेकिन इस बीच उन्होंने जो अपनी टीम का चयन किया है उसमें उन्होंने अपने हमवतन यानि इंग्लैंड के पूर्व महान बल्लेबाज ग्राहम गूच को कप्तान बनाया है। साथ ही कुक ने ग्राहम गूच को अपनी इस टीम का सलामी बल्लेबाज बनाया है तो वहीं ग्राहम गूच के साथी के रूप में ऑस्ट्रेलिया के मैथ्यू हेडन का चुना।

मिडिल ऑर्डर में हैं एक से एक मजबूत बल्लेबाज
इसके अलावा एलिस्टर कुक ने अपनी इस टीम में टेस्ट के सरिखे बल्लेबाजों से एक मिडिल ऑर्डर तैयार किया है जिसमें नंबर तीन पर ब्रायन लारा के साथ ही रिकी पोंटिंग, जैक कालिस, कुमार संगकारा और एबी डीविलियर्स को लिया है। एबी डीविलियर्स और कुमार संगकारा दोनों के कंधों पर विकेटकीपिंग का भार सौंपा है।

गेंदबाजों में भी दिग्गज खिलाड़ियों की भरमार
इसके अलावा एलिस्टर कुक ने गेंदबाजी लाइन आप भी एक दौर की सबसे खतरनाक रहे गेंदबाजों को चुना है। जिसमें ऑस्ट्रेलिया के शेन वार्न, श्रीलंका के मुथैया मुरलीधरन, ऑस्ट्रेलिया के ही ग्लेन मैक्ग्राथ और अपने हमवतन और साथी खिलाड़ी जेम्स एंडरसन को लिया है।
इस प्रकार है टीम- ग्राहम गूच (कप्तान), मैथ्यू हेडन, ब्रायन लारा, रिकी पोंटिंग, कुमार संगकारा, एबी डीविलियर्स, जैक कालिस, शेन वार्न, मुथैया मुरलीधरन, ग्लेन मैक्ग्राथ और जेम्स एंडरसन

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।
The post एलिस्टर कुक ने चुनी ऑल टाइम फेवरेट वर्ल्ड इलेवन, नहीं मिली किसी भारतीय को जगह appeared first on SportzWiki Hindi.