Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

प्रशंसकों के लिए खुशी की खबर युवराज सिंह की हुई टीम में वापसी

देश में 19 सितंबर से 20 अक्टबूर तक विजय हजारे टूर्नामेंट खेला जाना हैं. बता दें, यह टूर्नामेंट वनडे फॉर्मेट में खेला जाना हैं. इसी बीच विजय हजारे टूर्नामेंट को लेकर एक बहुत बड़ी खबर आ रही हैं. दरअसल इस टूर्नामेंट के लिए पंजाब की टीम का ऐलान हो गया हैं.

युवराज सिंह को मिली टीम में जगह 

बता दें, कि युवराज सिंह के प्रशंसकों के लिए भी बड़ी खुशखबरी हैं, भारतीय टीम से बाहर चल रहे सिक्सर किंग युवराज सिंह को पंजाब की इस टीम में जगह दी गई हैं.

युवराज सिंह की निगाहें विजय हजारे ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन कर भारतीय टीम में वापसी की होगी. युवराज सिंह चाहेंगे, कि वह भारतीय टीम के लिए विश्व कप 2019 खेले, इसलिए वह विजय हजारे ट्रॉफी में भारतीय चयनकर्ताओं को प्रभावित करने की कोशिश करेंगे.

हरभजन सिंह को नहीं मिली टीम में जगह 

जहां एक तरफ युवराज सिंह के प्रशंसकों के लिए अच्छी खबर आ रही हैं. वहीं हरभजन सिंह के प्रशंसकों के लिए काफी बुरी खबर भी आ रही हैं. दरअसल, ऑफ़ ब्रेक स्पिनर हरभजन सिंह को पंजाब की विजय हजारे ट्रॉफी टीम में जगह नहीं मिली हैं. वह साल 2015 से भारत की वनडे टीम से भी बाहर चल रहे हैं.

मंदीप सिंह संभालेंगे कप्तानी 

पंजाब टीम की अगुवाई विजय हजारे ट्रॉफी साल 2018 में स्टार बल्लेबाज मंदीप सिंह करेंगे. वहीं टीम के उपकप्तान के रूप में स्टार ऑलराउंडर गुरकीरत सिंह मान को चुना गया हैं.

इस प्रकार हैं विजय हजारे ट्रॉफी के लिए पंजाब की टीम 

मंदीप सिंह (कप्तान), गुरकीरत सिंग मान (उपकप्तान), मनन वोहरा, शुभमन गिल, युवराज सिंह, गितांश खेरा, शरद लाम्बा, अनमोलप्रीत सिंह, शानविर सिंह, मयंक मारकंडे, सिद्धार्थ कौल, मनप्रीत गोनी, बरिंदर सरन, अभिषेक शर्मा, अर्शदीप सिंह, अर्पित पानू

 

 

The post प्रशंसकों के लिए खुशी की खबर युवराज सिंह की हुई टीम में वापसी appeared first on SportzWiki Hindi.