भारतीय टीम 18 सितंबर से एशिया कप में हांगकांग के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी। गत विजेता भारतीय टीम के लिए इसबार राह आसान नहीं है। पाकिस्तान की टीम जहाँ शानदार फॉर्म में चल रही है वहीं टीम के नियमित कप्तान विराट कोहली भारतीय टीम का हिस्सा नहीं हैं। इन सब के बावजूद पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के लगता है कि भारतीय टीम एशिया कप जीतने की सबसे प्रबल दावेदार है।
निरंतरता को बताया वजह

पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के अनुसार भारतीय टीम खेल के छोटे फॉर्मेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन करती आई है और यही वजह है कि एशिया कप जीतने की सबसे प्रबल दावेदार भी है। इंडिया टीवी से बात करते हुए सहवाग ने कहा
“अगर आप टूर्नामेंट की दूसरी टीमों को देखेंगे तो श्रीलंका वह टीम नहीं रही जो कुछ साल पहले थ थी। इसीलिए वह बड़ा चैलेंज नहीं पेश करे यह मुश्किल ही लगता है। पाकिस्तान की टीम उस दिन पर निर्भर करती है कि वह कैसा खेल दिखाएगी। वहीं भारत एकमात्र ऐसी टीम है, जिसने सीमित ओवरों के खेल में दुनिया भर में शानदार खेल दिखाया है। इसी वजह से उसे कप जीतना चाहिए।”
बांग्लादेश से भी नहीं डर

बांग्लादेश की टीम हमेशा से भारतीय टीम के लिए मुसीबत रही है। 2007 विश्वकप में भारत को बांग्लादेश से हारने की वजह से बाहर होना पड़ा था। एशिया कप 2012 में भी बांग्लादेश ने भारत को हराकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया था। इसके बावजूद वीरेंद्र सहवाग गत उपविजेता को खतरा नहीं मानते। उन्होंने कहा
“बांग्लादेश ने भारत को पहले हराया है लेकिन ज्यादातर अपने घर में ही, उपमहाद्वीप से बाहर वह भारत के खिलाफ ज्यादा चुनौती पेश नहीं कर सकती। इसी वजह से उनके विजेता बनने की उम्मीद ना के बराबर है।”
एक के बाद एक मैच खेलना चुनौती

टीम के फॉर्म में होने के बाद भी पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग को लगता है कि एक के बाद एक मैच खेलना टीम के लिए चुनौती रहेगी। आपको बता दें, कि भारत पहले 18 सितंबर को हांगकांग से भिड़ेगी फिर अगले ही दिन टीम को पाकिस्तान से मैच खेलना है।
The post वीरेंद्र सहवाग ने हैरान करते हुए इस टीम को माना एशिया कप जीतने का प्रबल दावेदार appeared first on SportzWiki Hindi.