Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ट्वीटर रिएक्शन: स्टार भारतीय खिलाड़ी को बाहर किये जाने के बाद भड़के फैन्स, कहा नहीं जीत सकते एशिया कप

भारतीय टीम का युएई में होने वाले एशिया कप के लिए चयन हो गया है. 15 से 28 सितंबर तक होने वाले एशिया कप में भारत अपना खिताब बचाने उतरेगी. बता दें, कि भारतीय टीम एशिया कप की मौजूदा चैंपियन टीम है.

मनीष, रायडू, केदार की हुई लम्बे समय बाद वापसी 

मनीष पांडे, अम्बाती रायडू, केदार जाधव जैसे बल्लेबाजों की लम्बे समय बाद भारतीय टीम में वापसी हो गई है. वहीं युवा तेज गेंदबाज खलील अहमद को पहली बार भारतीय टीम में मौका मिला है. इंग्लैंड दौरे में चोट से बाहर रहे जसप्रीत बुमराह की भी टीम में वापसी हो गई है.

बता दें, कि टीम के नियमित कप्तान विराट कोहली को आराम दिया गया है. रोहित शर्मा एशिया कप में भारत की कप्तानी करेंगे. वहीं टीम के उपकप्तान शिखर धवन होंगे.

रैना, उमेश, अय्यर, कौल हुए बाहर  

बता दें, कि भारतीय टीम के इस चयन से सुरेश रैना, उमेश यादव, श्रेयस अय्यर और सिद्धार्थ कौल को नजरंदाज किया है. यह सभी खिलाड़ी भारत के साथ इंग्लैंड दौरे पर थे, लेकिन एशिया कप में इन खिलाड़ियों को टीम में जगह नहीं मिली है.

यहाँ देखे टीम चयन में ट्विटर प्रतिक्रिया 

 

The post ट्वीटर रिएक्शन: स्टार भारतीय खिलाड़ी को बाहर किये जाने के बाद भड़के फैन्स, कहा नहीं जीत सकते एशिया कप appeared first on SportzWiki Hindi.