Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

कप्तान विराट कोहली और मीराबाई को सर्वोच्च खेल सम्मान

नई दिल्लीः खेल मंत्रालय ने सोमवार को भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और महिला भारोत्तोलक महिला साईखोम मीराबाई चानू को देश के सर्वोच्च खेल सम्मान-राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार देने पर मुहर लगा दी है। इन दोनों को यह पुरस्कर मंगलवार को राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के हाथों दिए जाएंगे।

कोहली और चानू को मेडल और प्रशस्ति पत्र सहित 7.5 लाख रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा।

मंत्रालय ने 20 खिलाड़ियों को अजुर्न अवार्ड पर भी मुहर लगा दी है। अजुर्न अवार्ड मिलने वाले खिलाड़ियों में महिला क्रिकेट खिलाड़ी स्मृति मंधाना, धावक हिमा दास, भालाफेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा, टेबल टेनिस खिलाड़ी मनिका बत्रा के नाम शामिल हैं।

इन चारों के अलावा भारतीय हॉकी खिलाड़ी मनप्रीत सिंह, सविता पुनिया, धावक जिनकन जॉनसन, महिला बैडमिंटन खिलाड़ी एन.सिक्की रेड्डी, मुक्केबाज सतीश कुमार, गोल्फ खिलाड़ी शुभांकर शर्मा, रवि राठौर, निशानेबाज राही सारनाबत, अंकुर मित्तल, श्रेयसी सिंह, टेबल टेनिस खिलाड़ी जी. साथियान, टेनिस स्टार रोहन बोपन्ना, पहलवान सुमित और पूजा कादयान के नाम शामिल हैं। पैरा एथलीट अंकुर धामा और मनोज सरकार को भी अर्जुन अवार्ड दिए जाएंगे।

ये भी पढ़ें……अरुण जेटली ने राहुल गांधी को कहा मूर्ख राजकुमार, झूठ गढ़ने का लगाया आरोप

द्रोणाचार्य अवार्ड के लिए मुक्केबाजी कोच चेनंदा एचिया कुटप्पा, विजय शर्मा (भारत्तोलक), ए.श्रीनिवास राव (टेटे) और सुखदेव सिंह (एथलेटिक्स) के नाम हैं। ध्यानचंद अवार्ड के लिए मंत्रालय ने सत्यदेव प्रसाद (तीरंदाजी), भारत कुमार छेत्री (हॉकी), बॉबी एलयोसियस (एथलेटिक्स), चाउगले दातु दत्तात्रे के नाम पर मुहर लगाई है।

The post कप्तान विराट कोहली और मीराबाई को सर्वोच्च खेल सम्मान appeared first on Puri Dunia | पूरी दुनिया.