Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

साउथ अफ्रीका के इस दिग्गज ऑल राउंडर को दिल्ली ने बनाया रणजी ट्रॉफी से पहले अपना सलाहकार कोच

साउथ अफ्रीका के पूर्व ऑल राउंडर लांस क्लूजनर को दिल्ली की रणजी ट्रॉफी टीम का सलाहकार कोच बनाया गया है. दिल्ली के पूर्व कप्तान मिथुन मन्हास मुख्य कोच के तौर पर होंगे. वहीं क्लूजनर की नियुक्ति सहयोगी स्टाफ में एक अहम नियुक्ति है.

डीडीसीए अध्यक्ष रजत शर्मा ने इसकी जानकारी देते हुए कहा

”लांस क्लूजनर 19 सितंबर से शुरु हो रहे एकदिवसीय टूर्नामेंटों(विजय हजारे और देवधर ट्रॉफी) और फरवरी 2019 में होने वाले घरेलू टी-20 टूर्नामेंट में डीडीसीए की रणजी टीम के क्रिकेट सलाहकर होंग. इसकी भूमिका के तहत वह मुख्य कोच और टीम के अन्य कोचों के साथ सेवाएं देंगे.”

क्लूजनर ने साउथ अफ़ीका के लिए 49 टेस्ट और 171 वनडे मैच खेले हैं. टेस्ट में उन्होंने 32.86 की औसत से 1906 रन बनाए हैं. जिसमें उनके 4 शतक और 8 अर्द्धशतक शामिल हैं.

वहीं गेंदबाजी में क्लूजनर ने 80 विकेट लिए हैं. वनडे में क्लूजनर ने 41.10 की औसत से 3576 रन बनाए. इसमें उन्होंने 2 शतक और 19 अर्द्धशतक लगाए. वनडे में क्लूजनर के नाम 192 विकेट दर्ज हैं.

इसी दौरान डीडीसीए ने विभिन्न आयु वर्ग की टीमों के कोच की भी घोषणा कर दी है. टी आनंद को अंडर-23 टीम का मुख्य कोच बनाया गया. जबकि हितेश जैन बल्लेबाजी और रोबिन सिंह जूनियर को गेंदबाजी कोच के तौर पर नियुक्त किया गया.

अंडर-19 में राजीव विनायक मुख्य कोच होंगे जबकि एनएस नेगी सहायक कोच और वी अरविंद गेंदबाजी कोच होंगे. वहीं अंडर-16 में पंकज जोशी बल्लेबाजी कोच और अरुण सिंह गेंदबाजी कोच होंगे.

इसी बीच अंडर-14 में प्रदीप चावला को बल्लेबाजी कोच और जोगिंदर सिंह को गेंदबाजी कोच बनाया गया है. महिला चयन समिति की भी घोषणा कर दी गयी. अंजुम चोपड़ा, जाया शर्मा और रेणुका दुआ सीनियर पैनल की सदस्य होंगी.

अभी एक दिन पहले ही दिल्ली रणजी ट्रॉफी टीम की घोषणा की गयी थी. जिसमें विराट कोहली, शिखर धवन, इशांत शर्मा और रिषभ पंत जैसे खिलाड़ियों को भी टीम में शामिल किया गया.

The post साउथ अफ्रीका के इस दिग्गज ऑल राउंडर को दिल्ली ने बनाया रणजी ट्रॉफी से पहले अपना सलाहकार कोच appeared first on SportzWiki Hindi.