दुबई। एशिया कप की शुरूवात ही भारतीय टीम ने अफगानिस्तान को हरा कर जीत के साथ की थी। उसके बाद दूसरे मैच में अपने सबसे बड़े प्रतिद्वंदी पाकिस्तान को अपना शिकार बनया। पहला मैच गंवाने के बाद पाक के पास मौका था कि रविवार को हुए मैच में अपना बदला ले सके लेकिन हाथ लगी सिर्फ निराशा। दूसरी बार भारत ने पाक को बुरी तरह से पराजित कर दिया। पाकिस्तान के पूर्व सैन्य तानाशाह परवेज मुशर्रफ भी भारत-पाकिस्तान का मैच देखने स्टेडियम पहुंचे थे। लेकिन पाक टीम की हालत देख बीच में ही मैच छोड़ कर चल दिए।
आपको बता दें कि एशिया कप के पिछले मैच में मिली हार के बाद पाकिस्तानी फैंस को उम्मीद थी रविवार को होने वाले मैच में उनकी टीम पलटवार करेगी। लेकिन उनकी यह उम्मीद टीम के प्रदर्शन से निराशा में बदल गई। मैच के दौरान पाकिस्तान के पूर्व सैन्य तानाशाह परवेज मुशर्रफ भी भारत-पाकिस्तान का मैच देखने स्टेडियम पहुंचे थे।
लेकिन भारतीय बल्लेबाजों ने शानदार बल्लेबाजी कर पाकिस्तान को मैच से बाहर कर दिया तो परवेज मुशर्रफ भी मैच बीच में ही छोड़कर चले गए। मुशर्रफ की ये तस्वीरे सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और खूब मजाक भी उड़ाया जा रहा है।
The post देश को बुरी हालत में छोड़ कर चले गए मुशर्रफ, जानिए फिर क्या हुआ? appeared first on Puri Dunia | पूरी दुनिया.