Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

विराट कोहली को कप्तानी से बर्खास्त करने की खबर पर आरसीबी ने तोड़ी चुप्पी, बताया क्या हैं सच्चाई

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली इन दिनों इंग्लैंड दौरे पर भारतीय टीम की अगुवायी कर रहे हैं। विराट कोहली भारतीय टीम को पिछले कुछ सालों से अपनी कप्तानी में एक के बाद एक सफलता दिला रहे हैं। लेकिन इंग्लैंड में मिल रही हार के बीच विराट कोहली को इंडियन प्रीमियर लीग में पिछले 6 साल से रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की कप्तानी से बर्खास्त करने की खबरे पिछले दो दिनों से मीडिया में छायी हुई हैं।

विराट कोहली को आरसीबी की कप्तानी से हटाने की खबरें रही सुर्खियों में

पिछले दो दिनों से जोरदार खबरें आ रही हैं कि विराट कोहली को आरसीबी फ्रेंचाइजी ने अगले साल के आईपीएल सीजन के लिए कप्तानी से हटाने का फैसला कर लिया है। इन खबरों के आने के बाद विराट कोहली के फैंस को जोरदार झटका भी लगा और उन्हें इस बार से निराशा हो रही है।

इन खबरों से आरसीबी फ्रेंचाइजी का इनकार, स्पष्ट किया कोहली ही रहेंगे कप्तान

लेकिन इस बीच विराट कोहली को कप्तानी से हटाने की अफवाह को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की फ्रेंचाइजी से आखिर सामने आकर इसे पूरी तरह से निराधार बताया है। शनिवार को आरसीबी फ्रेंचाइजी ने आगे आकर इस खबर को खारिज करते हुए कहा कि “हम साफ कर देना चाहते हैं कि इस खबर में कोई सच्चाई नहीं है। विराट कोहली अगले सीजन के लिए भी हमारे कप्तान होंगे।”

विराट कोहली को कप्तानी से हटाकर एबी डीविलियर्स को नया कप्तान बनाने की थी खबरें

आपको बता दें कि मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा था आरसीबी फ्रेंचाइजी ने विराट कोहली को कप्तानी से हटा दिया और और जल्द ही वो अपने दिग्गज बल्लेबाज एबी डीविलियर्स को कप्तान बनाने का ऐलान कर सकते हैं। आरसीबी ने वैसे भी अगले सीजन के लिए पिछले कुछ दिनों से बदलाव कर रही है जिसमें उन्होंने अपने मुख्य कोच रहे डेनियल वेटोरी को हटाकर दक्षिण अफ्रीका के गैरी कृर्स्टन को नया मुख्य कोच नियुक्त किया है।

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।

The post विराट कोहली को कप्तानी से बर्खास्त करने की खबर पर आरसीबी ने तोड़ी चुप्पी, बताया क्या हैं सच्चाई appeared first on SportzWiki Hindi.